HomeHimachalBilaspurभोलेनाथ किसान उत्पादक सहकारी सभा समिति नेरी जामली कार्यालय का शुभारंभ

भोलेनाथ किसान उत्पादक सहकारी सभा समिति नेरी जामली कार्यालय का शुभारंभ

यह नया कार्यालय किसानों को खेती-बाड़ी की आवश्यकताओं को स्थानीय स्तर पर पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। अब किसानों को बीज, खाद व कीटनाशक दवाइयां लेने के लिए बिलासपुर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

बिलासपुर : कृषि विभाग बिलासपुर के सहयोग से भोलेनाथ किसान उत्पादक सहकारी सभा समिति गांव नेरी जामली के कार्यालय का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री राम लाल ठाकुर के कर-कमलों द्वारा किया गया।

यह नया कार्यालय किसानों को खेती-बाड़ी की आवश्यकताओं को स्थानीय स्तर पर पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। अब किसानों को बीज, खाद व कीटनाशक दवाइयां लेने के लिए बिलासपुर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

जामली, छडोल, कल्लर और मैथी पंचायतों के किसानों को समिति के माध्यम से निकट ही सभी कृषि-संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

एसएमएस कृषि रतन लाल ठाकुर ने बताया कि विभाग के कृषि विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 50 से 60 किसानों को किचन गार्डन किटें प्रदान की गईं, जिन्हें राम लाल ठाकुर द्वारा वितरित करवाया गया।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि, खेलों के महत्व पर चर्चा

इन किटों में मौसमी सब्जियों के बीज तथा जैविक खेती में उपयोगी संसाधन शामिल हैं। नई कृषि सुविधा केंद्र के शुभारंभ हो जाने से क्षेत्र में कृषि संसाधनों की उपलब्धता और कृषि विभाग की पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी।

यह कदम किसानों की आय बढ़ाने, खेती को सरल बनाने और ग्रामीण विकास को गति देने में सहायक सिद्ध होगा।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा स्थानीय किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों, सब्जी उत्पादन, जैविक खेती के लाभ, रोग एवं कीट प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर उपयोगी जानकारी भी प्रदान की गई।

इस दौरान अधिकारियों ने किसानों को विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न योजनाओं, सब्सिडी और सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया।

ये भी पढ़ें:  5 फरवरी को बिलासपुर जिला के प्रवास पर रहेंगे सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू

इस अवसर पर छडोल पंचायत के उपप्रधान भगत राम, कचौली पंचायत के उपप्रधान रोशन लाल, मैथी पंचायत के उपप्रधान श्याम चौधरी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुलवीर बडोला सहकारी सभा समिति के सचिव राजेश शर्मा व अन्य सदस्य सहित लगभग 90 लोग उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More