HomePoliticsआरएसएस पर टिप्पणी करने से पहले कांग्रेस मंत्री अपने गिरेबान में झांकें,...

आरएसएस पर टिप्पणी करने से पहले कांग्रेस मंत्री अपने गिरेबान में झांकें, सार्वजनिक रूप से मांगें माफी: सूरत नेगी

सूरत नेगी ने मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया कि जिन मंत्रियों की सोच इस स्तर की हो, उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान देना उचित नहीं है। ऐसे विचारों वाले लोग न केवल समाज को गुमराह करते हैं, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं को भी कमजोर करते हैं।

शिमला : भाजपा के सह मीडिया प्रभारी एवं पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष सूरत नेगी ने हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर की गई टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा की।

उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी पूरी तरह से काल्पनिक, तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियों पर कांग्रेस के मंत्री जगत सिंह नेगी तत्काल सार्वजनिक रूप से देशवासियों से माफी मांगें।

सूरत नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 1925 से 2025 तक का 100 वर्षों का इतिहास पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है। भारत का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां संघ के स्वयंसेवकों ने चरित्र निर्माण, सामाजिक समरसता, सेवा और राष्ट्र समर्पण के माध्यम से समाज को दिशा न दी हो।

आपदा हो या संकट। 1962 का युद्ध हो, आपातकाल का दौर हो या कोई प्राकृतिक आपदा, संघ के स्वयंसेवक हमेशा सबसे पहले देश सेवा में आगे आए हैं। ऐसे महान संगठन पर टिप्पणी करना कांग्रेस नेताओं की संकीर्ण और नकारात्मक मानसिकता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के ये 10 प्रतिभागी जिला स्तरीय युवा संसद में अव्वल, राज्य स्तरीय राउंड के लिए हुए चयनित

उन्होंने कहा कि आज देश में पिछले 14 वर्षों से “राष्ट्र प्रथम” की भावना से चलने वाली सरकार है और यही कारण है कि भारत आज वैश्विक मंच पर मजबूती से खड़ा है। हजारों स्वयंसेवकों ने इन 100 वर्षों में निस्वार्थ भाव से अपना जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया है। ऐसे संगठन पर विधानसभा जैसी संवैधानिक संस्था के भीतर अपमानजनक टिप्पणी करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

सूरत नेगी ने मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया कि जिन मंत्रियों की सोच इस स्तर की हो, उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान देना उचित नहीं है। ऐसे विचारों वाले लोग न केवल समाज को गुमराह करते हैं, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं को भी कमजोर करते हैं।

ये भी पढ़ें:  28 और 29 नवंबर को होंगी राजस्व लोक अदालतें, मौके पर निपटाए जाएंगे लंबित मामले, शेड्यूल जारी

उन्होंने एक अन्य गंभीर विषय उठाते हुए कहा कि कांग्रेस मंत्री जगत सिंह नेगी प्रदेशभर में महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं, लेकिन उनके अपने घर से जुड़े घरेलू हिंसा के मामले गंभीर प्रश्न खड़े करते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा का उद्देश्य किसी के परिवार में हस्तक्षेप करना नहीं है, बल्कि समाज के सामने सच्चाई रखना है। उन्होंने कहा कि किसी भी बेटी या बहू के साथ अन्याय होगा तो भाजपा उसे पूरे दमखम से उठाएगी, चाहे वह किसी भी दल से जुड़ा मामला क्यों न हो।

सूरत नेगी ने मांग की कि जगत सिंह नेगी स्वयं जनता के सामने आकर यह स्पष्ट करें कि उनकी बहू द्वारा लगाए गए आरोपों पर उनका क्या पक्ष है और प्रदेश की जनता को सच्चाई से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि किसी के बचाव में चमचागिरी करने से सच्चाई नहीं छिप सकती।

ये भी पढ़ें:  थल सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा पहली जून से 15 जून तक

सूरत नेगी ने कहा कि भाजपा किन्नौर सहित पूरे प्रदेश में सामाजिक न्याय, महिलाओं की सुरक्षा और राष्ट्र सम्मान से जुड़े हर मुद्दे पर मजबूती से आवाज उठाती रहेगी और किसी भी प्रकार के दोहरे चरित्र को जनता के सामने लाया जाता रहेगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More