HomeHimachalKinnaur-Lahaul Spitiकिन्नौर के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 120 पदों पर...

किन्नौर के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 120 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन यहां पहुंचें

सुरक्षा गार्ड और पर्यवेक्षकों को 17,500 से 23 हजार रुपए तक प्रतिमाह वेतन/मानदेय प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास निर्धारित की गई है।

रिकांगपिओ : जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला किन्नौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड और पर्यवेक्षक के 120 पदों पर भर्ती की जानी है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड और पर्यवेक्षकों को 17,500 से 23 हजार रुपए तक प्रतिमाह वेतन/मानदेय प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष होनी चाहिए, जबकि लंबाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर और वजन 54 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार सभी अनिवार्य दस्तावेजों व सीवी के साथ 8 दिसंबर को खंड रोजगार कार्यालय पूह व 9 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ और 10 दिसंबर को खंड रोजगार कार्यालय भावानगर में सुबह 11 बजे पहुंच सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  लाल चंद प्रार्थी जयंती पर नाहन में हुआ राज्य स्तरीय समारोह, शोधपत्र वाचन के बाद कवि सम्मेलन ने बांधा समा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More