HomeHimachalMandiमंडी में व्हीकल पासिंग प्रक्रिया होगी सरल व पारदर्शी, 19 दिसंबर को...

मंडी में व्हीकल पासिंग प्रक्रिया होगी सरल व पारदर्शी, 19 दिसंबर को केवल प्राइवेट वाहनों की पासिंग

इस दिन केवल प्राइवेट वाहनों की ही पासिंग की जाएगी। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य पासिंग कार्यों में भीड़भाड़ को नियंत्रित करना, अनावश्यक प्रतीक्षा से जनता को राहत प्रदान करना और संपूर्ण प्रक्रिया को समयबद्ध व सुविधाजनक बनाना है।

मंडी : प्राइवेट व्हीकल श्रेणी के वाहनों की पासिंग प्रक्रिया को और अधिक सुगम, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आरटीओ मंडी में 19 दिसंबर को विशेष व्यवस्था लागू की जाएगी।

इस दिन केवल प्राइवेट वाहनों की ही पासिंग की जाएगी। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य पासिंग कार्यों में भीड़भाड़ को नियंत्रित करना, अनावश्यक प्रतीक्षा से जनता को राहत प्रदान करना और संपूर्ण प्रक्रिया को समयबद्ध व सुविधाजनक बनाना है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मंडी नवीन कुमार ने बताया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी वाहन मालिकों को पासिंग प्रक्रिया के दौरान बेहतर सुविधा प्राप्त हो सके।

ये भी पढ़ें:  मंडी शहर के इन इलाकों में 4 फरवरी को रहेगा शटडाउन, बिजली बोर्ड ने बताई ये वजह

इस व्यवस्था से कार्यालय परिसर में अनावश्यक भीड़ कम होगी और पासिंग कार्य समय पर सम्पन्न किया जा सकेगा।

आरटीओ मंडी ने सभी वाहन मालिकों एवं नागरिकों से अनुरोध किया है कि पासिंग प्रक्रिया के लिए निर्धारित निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें और किसी भी अनाधिकृत माध्यम का उपयोग करने से बचें, ताकि प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित बनी रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More