HomeCrimeपांवटा साहिब : कुंजा मतरालियों से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी मामले में 2...

पांवटा साहिब : कुंजा मतरालियों से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी मामले में 2 आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हरियाणा के छछरौली में दबिश दी, जहां इस मामले में संलिप्त दो युवकों को दबोच लिया।

पांवटा साहिब: उपमंडल पांवटा साहिब के पुरूवाला थाना के अंतर्गत ग्राम कुंजा मतरालियों से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार मटक माजरी निवासी तसव्वर पुत्र रमजान का सोनालिका डी-1750 ट्रैक्टर ट्रॉली (यूके16जी-3205) अज्ञात शातिरों ने खेत से चोरी कर लिया था।

तसव्वर ट्रैक्टर ट्रॉली को कृषि कार्य के लिए इस्तेमाल में करता था। चोरी की वारदात के दिन तसव्वर ने अपने चालक आशीष को ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर धान की पुराल लेने के लिए कुंजा मतरालियों भेजा था, लेकिन पुराल तैयार न होने पर चालक ने वाहन को एक खेत में बने ट्यूबवैल के पास खड़ा कर दिया।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब के श्री कृष्णा स्टील उद्योग के तेल टैंक में अचानक भड़की आग, मची अफरा तफरी

अगले दिन सुबह देखा तो वाहन वहां से गायब था। मालिक ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हरियाणा के छछरौली में दबिश दी, जहां इस मामले में संलिप्त दो युवकों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुरसलीन पुत्र मुस्तकीम (23) और बिलाल पुत्र मतलूब (24) निवासी मलिकपुर खदर, तहसील छछरौली, जिला यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला ने फागू ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More