HomeCrimeसिरमौर में कार से हो रही थी नशे की तस्करी, पुलिस ने...

सिरमौर में कार से हो रही थी नशे की तस्करी, पुलिस ने नाकेबंदी कर दबोचे शिमला जिला के दो युवक

तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड के अंदर एक पुड़िया में 6.56 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई। इस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पच्छाद में ND&PS अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

सराहां : नशे के खिलाफ चलाए अभियान को जारी रखते हुए सिरमौर पुलिस ने पच्छाद क्षेत्र में चिट्टे (हेरोइन) की खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पच्छाद की एक टीम नैनाटिक्कर, डिलमन, देवथल आदि इलाकों में गश्त पर थी। जब टीम डिलमन पहुंची तो सूचना मिली कि ओच्छघाट (सोलन) की ओर से देवथल गांव की तरफ एक सफेद रंग की बिना नंबर वाली ऑल्टो कार आ रही है, जिसमें सवार दो व्यक्तियों के पास नशे की खेप बरामद हो सकती है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कार को रोका। पूछताछ पर चालक ने अपना नाम साहिल मेहता पुत्र देवेंद्र मेहता निवासी गांव बाहली, डाकघर भुहट्टी, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला और साथ बैठे युवक ने राजू चौहान पुत्र सत्या प्रकाश गांव शथला, बीरगढ़, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला बतलाया।

ये भी पढ़ें:  राज्य स्तरीय हरोली उत्सव- 2026: 11 से 14 अप्रैल तक वैसाखी के रंगों से गुलजार रहेगा सोमभद्रा तट

तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड के अंदर एक पुड़िया में 6.56 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पच्छाद में ND&PS अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त कर यह पता लगाया जा रहा कि वे आरोपी ये चिट्टा कहां से लाए थे और किसे बेचने की तैयारी में थे, ताकि पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में HPV टीकाकरण अभियान 29 मार्च से, स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More