HomeHimachalकेहर सिंह ने जीती शतरंज प्रतियोगिता, नाहन जेल में हुआ आयोजन, 24...

केहर सिंह ने जीती शतरंज प्रतियोगिता, नाहन जेल में हुआ आयोजन, 24 बंदियों ने दिखाई प्रतिभा

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बंदियों में मानसिक विकास, सकारात्मक सोच और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना था। शतरंज जैसे बौद्धिक खेल एकाग्रता, रणनीतिक सोच, धैर्य और आत्म अनुशासन विकसित करने में सहायक होते हैं।

नाहन : आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में रविवार को जेल बंदियों के लिए शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जिला सिरमौर शतरंज संघ और आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन के संयुक्त तत्वाधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस प्रतियोगिता में कुल 24 बंदी प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्होंने अपनी मानसिक क्षमता, धैर्य और बेहतरीन खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम उत्साहवर्धक रहे। बंदियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच केहर सिंह ने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, भगवान ने अपने उत्कृष्ट खेल के दम पर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि दसरथ तृतीय स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ें:  बड़ी मिसालः सरकारी पैसा लैप्स होने से बचाने के लिए इन ग्रामीणों ने खुद लगा दिए 6 लाख, जानें क्या है मामला

जेल प्रशासन और शतरंज संघ के पदाधिकारियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को सम्मान स्वरूप ट्रॉफियां प्रदान की गईं, ताकि उनके उत्साह, आत्मविश्वास और आत्म-सुधार की भावना को प्रोत्साहन मिल सके।

जेल अधीक्षक भानु प्रकाश शर्मा बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बंदियों में मानसिक विकास, सकारात्मक सोच और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना था। शतरंज जैसे बौद्धिक खेल एकाग्रता, रणनीतिक सोच, धैर्य और आत्म अनुशासन विकसित करने में सहायक होते हैं।

ऐसे कार्यक्रम बंदियों को तनावमुक्त वातावरण प्रदान करते हैं, उनमें सहयोग और सकारात्मकता की भावना पैदा करते हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा में पुनः लौटने के लिए मानसिक रूप से तैयार करते हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में माघी त्यौहार मनाकर घर लौट रहा था बुजुर्ग, रास्ते में मिली मौत

इस मौके पर उप-जेल अधीक्षक सीता राम, हिमाचल प्रदेश शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर, जिला शतरंज संघ सिरमौर के महासचिव ऋषि तोमर, सदस्य सुशील गर्ग और अधिवक्ता एवं जिला शतरंज संघ सदस्य विवेक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के साथ-साथ कई बंदी भी इस आयोजन के साक्षी बने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ के 'रोवर्स' ने लहराया परचम, मंडी के रिवालसर में पास किया 'निपुण' प्रशिक्षण का कड़ा इम्तिहान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More