HomeCrimeचरस तस्करी के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने टैक्सी कार...

चरस तस्करी के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने टैक्सी कार भी की जब्त

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाकेबंदी की और उक्त गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी में बैठे युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से 413 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

सोलन : शिमला-सोलन एनएच पर कंडाघाट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 2 युवकों को 413 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कंडाघाट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार थाना कंडाघाट की टीम रूटीन गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि दो युवक एक टैक्सी कार में शिमला से सोलन की ओर आ रहे हैं। यह भी बताया गया कि दोनों युवक लंबे समय से आपसी मिलीभगत से चरस की अवैध खरीद-फरोख्त का धंधा करते हैं और आज भी उनके पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ है, जिसे वे बेचने की फिराक में हैं।

ये भी पढ़ें:  वित्तायोग के अध्यक्ष से CM सुक्खू ने राजस्व घाटा अनुदान जारी रखने का किया आग्रह

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाकेबंदी की और उक्त गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी में बैठे युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से 413 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी पहचान करण कुमार (22) पुत्र कुलदीप कुमार और शाहरुख खान (30) पुत्र वसीम अहमद दोनों निवासी बठोल, तहसील कसौली, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने टैक्सी डिजायर कार को भी जब्त कर लिया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा को बनाया संकल्प, नाहन में सांसद सुरेश कश्यप ने गिनवाई उपलब्धियां
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More