आज का राशिफल: आपकी राशि पर 19 दिसंबर को कैसा रहने वाला है ग्रहों का असर, जानें आज का शुभ मुहूर्त और गुड लक

आज का पंचांग (19 दिसंबर, 2025) तिथि: अमावस्या नक्षत्र: ज्येष्ठा करण: चतुष्पाद पक्ष: कृष्ण योग: शूल वार: शुक्रवार

0

आज का पंचांग (19 दिसंबर, 2025)
तिथि: अमावस्या
नक्षत्र: ज्येष्ठा
करण: चतुष्पाद
पक्ष: कृष्ण
योग: शूल
वार: शुक्रवार

आज का शुभ मुहूर्त: 07:14am-11:02am
राहुकाल: 11:02am–12:18pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:56am–12:36pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपका उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। परिचित लोगों से आपकी मुलाकात होगी। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। अत्यधिक खर्च करने से बचें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आज भैरव जी के मंदिर जाकर मदिरा चढ़ाएं।

वृष राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। आज कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आपको लाभ होगा। हालांकि शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करते समय मुंह में जीरा डालकर घर से बाहर निकलें।

मिथुन राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: भोजन करते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: आज इन 3 राशियों की मुठ्ठी में है गुड लक! जानें कैसा रहेगा दिन, ये करें उपाय

कर्क राशि
पेचीदा हालात में फंसने पर घबराएं नहीं। आज होश से काम लेने की आवश्यकता पड़ेगी। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज खाने-पीने की चीजों में संयम बरतने की आवश्यकता होगी। अनचाहे खर्च की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: गुड़ एवं मसूर की दाल का दान करें।

सिंह राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज किसी न किसी रूप में काली मिर्च का उपयोग अवश्य करें।

कन्या राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। घरेलू जीवन में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
उपाय: पीला हलवा बनाकर गरीबों में बांटें।

ये भी पढ़ें:  मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर दो दिन होंगे भव्य कार्यक्रम, मास्टर सलीम और रोशन प्रिंस देंगे भक्तिमय प्रस्तुति

तुला राशि
आज आप में आलस्य अधिक हो सकता है। अपने काम पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी से आर्थिक मदद मांग सकते हैं। धन गुम होने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंधों में झगड़े हो सकते हैं। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य नरम-गरम और थकान भरा रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: कॉफी
उपाय: आज चांदी धारण करें।

वृश्चिक राशि
आज आवश्यकता से अधिक किसी से वादा न करें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप पर दबाव डाला जा सकता है। आप पर व्यर्थ के आरोप लगाए जा सकते हैं। आज धोखा मिलने की संभावना बनी हुई है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चॉकलेटी
उपाय: घर में कपूर जलाएं।

धनु राशि
आज अपने जज्बातों पर काबू रखें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय मिलने की संभावना है। धन से जुड़ा कोई मामला आज सुलझ सकता है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। बोलते समय सावधानी बरतें, अधिक बोले गए शब्द परेशानी का कारण बन सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: नहाने के पानी में दो-चार बूंद दूध अवश्य डालें।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के त्रिलोकपुर में 30 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित होगा बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला

मकर राशि
नशे से दूर रहें। पेट संबंधी रोग आज परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए अच्छा दिन है। दूर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: गरीबों को भोजन कराएं।

कुंभ राशि
काम का दबाव और घरेलू मतभेद मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं। आज स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। शाम के समय आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज तोते को हरी मिर्च खिलाएं।

मीन राशि
आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफे की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की आशंका है। यात्राओं से थकान हो सकती है। आज कई बातें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सूर्यदेव की उपासना करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 9418745356