HomeCrimeसिरमौर में नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने 22 दिसंबर...

सिरमौर में नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने 22 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा

पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 नशीली शीशियां और 3 स्ट्रिप्स में कुल 72 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।

कालाअंब : सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने कालाअंब में सब्जी मंडी के पास नाकेबंदी के दौरान एक कार सवार को नशीले कैप्सूल और शीशियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी ऑफिसर कॉलोनी डेरा, तहसील नारायणगढ़ (हरियाणा) के रूप में हुई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि एसआईयू की टीम कालाअंब क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि एक युवक अपनी ग्रैंड वितारा गाड़ी (HR04L-6828) में मोगीनंद की तरफ से कालाअंब की ओर नशीली दवाओं की सप्लाई देने आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और संदिग्ध गाड़ी को तलाशी के लिए रोका।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में चिट्टे की रोकथाम के लिए 21 व 22 जनवरी को होंगी विशेष ग्राम सभा : प्रियंका वर्मा

पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 नशीली शीशियां और 3 स्ट्रिप्स में कुल 72 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। बरामद नशीली सामग्री का कोई वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और उसकी गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना कालाअंब में आरोपी के खिलाफ ND&PS Act की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 22 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  सरकारी बसों के चालान पर भड़की जनवादी महिला समिति, बोली- पहले अतिरिक्त बसें चलाओ, फिर करो कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More