HomeHimachalSolanग्राम पंचायत भोजनगर में 23 दिसंबर को होगा प्रशासन गांव की ओर...

ग्राम पंचायत भोजनगर में 23 दिसंबर को होगा प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम

अभियान के तहत विकास खंड सोलन का प्रशासन गांव की ओर शिविर 23 दिसंबर, 2025 को ग्राम पंचायत भोजनगर में आयोजित किया जाएगा।

सोलन : प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सोलन जिला के सभी विकास खंडों में ‘प्रशासन गांव की ओर अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत विकास खंड सोलन का प्रशासन गांव की ओर शिविर 23 दिसंबर, 2025 को ग्राम पंचायत भोजनगर में आयोजित किया जाएगा।

जानकारी देते हुए उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि यह शिविर सुबह 10:30 बजे आरंभ होगा। शिविर में राजस्व, लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा।

डॉ. पूनम बंसल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया है कि उक्त शिविर में समय पर पहुंचे, ताकि लोगों की समस्याओं को एक ही स्थान पर समय पर सुलझाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  नालागढ़ में ब्लैक फिल्म पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 25 वाहनों के चालान, मौके पर हटवाईं अवैध फिल्में
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More