होमHimachalUnaऊना में पंजाब के दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, ₹10,200 भी...

ऊना में पंजाब के दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, ₹10,200 भी बरामद, STF ने दिया कार्रवाई को अंजाम

नशा तस्करी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

ऊना : जिला ऊना में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरूवार सुबह करीब 4:30 बजे STF नॉर्थ रेंज कांगड़ा की टीम ने पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत शिवबाड़ी चौक, अम्बोटा में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकड़कर उनके कब्जे से 49.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 10,200 रुपये नकदी बरामद की।

पुलिस के अनुसार, ASI अंकुश शर्मा की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई करते हुए राजन सिंह निवासी बस्ती मनी सिंह बाजरा, लुधियाना (ईस्ट), पंजाब तथा हर्षदीप सिंह निवासी गांव मानक बाल, जिला लुधियाना, पंजाब को पकड़ा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:  चिट्टे की डील के बीच मचा हड़कंप, पुलिस टीम पर कार चढ़ाने का प्रयास, नशा तस्कर और खरीदार दोनों गिरफ्तार

पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है। नशा तस्करी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More