HomeSportsराजस्थान में हिमाचल की हैंडबॉल टीम की कमान संभालेंगे धर्मेंद्र चौधरी, बने...

राजस्थान में हिमाचल की हैंडबॉल टीम की कमान संभालेंगे धर्मेंद्र चौधरी, बने ‘चीफ द मिशन’

यह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 5 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर विभाग ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है, जिसके तहत बालक वर्ग का प्रशिक्षण शिविर हमीरपुर के मंझेली और बालिका वर्ग का शिविर बिलासपुर के मोरसिंघी में आयोजित किया जाएगा।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के कोटड़ी व्यास क्षेत्र के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। शहीद कमल कांत मेमोरियल विद्यालय कोटडी व्यास में कार्यरत शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी को स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तत्वाधान में आयोजित होने वाली 69वीं नेशनल स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की अंडर-14 बालक व बालिका हैंडबॉल टीम का ‘चीफ द मिशन’ नियुक्त किया गया है।

यह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 5 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर विभाग ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है, जिसके तहत बालक वर्ग का प्रशिक्षण शिविर हमीरपुर के मंझेली और बालिका वर्ग का शिविर बिलासपुर के मोरसिंघी में आयोजित किया जाएगा। यह कैंप 27 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक चलेंगे, जिसके बाद 3 जनवरी को प्रदेश की टीम राजस्थान के लिए रवाना होगी।

ये भी पढ़ें:  12 फरवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

धर्मेंद्र चौधरी की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन समिति, पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही शारीरिक शिक्षक संघ सिरमौर और पांवटा-माजरा इकाई ने भी इसे खेल जगत के लिए एक बड़ा सम्मान बताया है।

अपनी नियुक्ति पर धर्मेंद्र चौधरी ने शिक्षा विभाग के निदेशक, स्पोर्ट्स असिस्टेंट डायरेक्टर, एडीईपीओ सिरमौर और एचईएसएसए हिमाचल प्रदेश का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि टीम के कोच, मैनेजर और खिलाड़ी राजस्थान में अपने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

ये भी पढ़ें:  सुनील शर्मा बिट्टू ने धनवीं की छिंज कमेटी को दिए 11 हजार रुपए
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More