HomeHimachalChambaDC रेपसवाल के सख्त निर्देश: नशे के खिलाफ ढिलाई बर्दाश्त नहीं, पर्यटन...

DC रेपसवाल के सख्त निर्देश: नशे के खिलाफ ढिलाई बर्दाश्त नहीं, पर्यटन स्थलों पर बढ़ाई जाए चौकसी

डीसी ने विशेष रूप से पर्यटन स्थलों डलहौजी, खज्जियार सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नशा तस्करी पर कड़ी नजर रखने, नियमित गश्त बढ़ाने व खुफिया तंत्र को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

चंबा : जिला मुख्यालय चंबा के एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय नशा मुक्त भारत अभियान एवं जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डीसी मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में जिला कार्ययोजना की प्रगति, विभागीय कार्यवाही और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पुलिस विभाग द्वारा संभावित ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान एवं निगरानी की समीक्षा की गई। डीसी ने विशेष रूप से पर्यटन स्थलों डलहौजी, खज्जियार सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नशा तस्करी पर कड़ी नजर रखने, नियमित गश्त बढ़ाने व खुफिया तंत्र को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों में चलाए जा रहे नशा विरोधी जागरूकता अभियानों और शिक्षकों के प्रशिक्षण की प्रगति की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए नशा छोड़ चुके व्यक्तियों को “ड्रग चैंपियंस” के रूप में जोड़ने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  बरोटीवाला में सड़क हादसे में यूपी के युवक की दर्दनाक मौत, चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी

नार्को समन्वय समिति की बैठक में एसपी विजय कुमार सकलानी ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी दी। बैठक में तंबाकू उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत तंबाकू विक्रेताओं के पंजीकरण, खुले में सिगरेट एवं बीड़ी की बिक्री पर प्रतिबंध और उल्लंघन पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।

डीसी ने सभी उपमंडलाधिकारियों को नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान राज्यकर एवं आबकारी विभाग की ओर से आयुक्त नूतन महाजन ने जानकारी दी कि तीसरी तिमाही के दौरान 298 लाइसेंस शुदा परिसरों का निरीक्षण किया गया और 33 बिना लाइसेंस परिसरों पर छापेमारी की गई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में भीषण अग्निकांड: 5 लोगों के जिंदा जलने की आशंका, एसडीएम समेत बचाव दल मौके के लिए रवाना

इस दौरान 4809.125 बल्क लीटर अवैध शराब व 1094 लीटर लाहन जब्त की गई, जिसमें से तिस्सा क्षेत्र में बरामद 1070 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। इस वर्ष के दौरान अब तक 5.16 लाख की पेनल्टी वसूल की गई है। जिले में कुल 147 आबकारी वेंड संचालित हैं और वर्ष 2025-26 के लिए आबकारी लाइसेंस शुल्क 104.52 करोड़ निर्धारित किया गया।

डीसी ने कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। इसे समाप्त करने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय, सतत निगरानी, सख्त प्रवर्तन एवं व्यापक जन-जागरूकता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने वन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि पटवारी और फॉरेस्ट गार्ड अपने क्षेत्रों में अवैध भांग एवं अन्य नशे से जुड़ी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि नशा तस्करों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस विभाग के 112 नंबर पर साझा करें।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में 13 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, मौके पर निपटाए जाएंगे मामले
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More