HomeHimachalSirmaurयशवंत विहार कॉलोनी की अनदेखी पर बैठक में मंथन, टीसीपी और नगर...

यशवंत विहार कॉलोनी की अनदेखी पर बैठक में मंथन, टीसीपी और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

बैठक में आरोप लगाया कि बिल्डर द्वारा न तो बच्चों के लिए पार्क बनाया गया है और न ही सीवरेज की व्यवस्था की गई है, जिससे यहां निवासी गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन की यशवंत विहार कॉलोनी की बैठक गुरुवार को यशवंत विहार कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में कॉलोनी की लंबित समस्याओं को लेकर व्यापक रोडमैप तैयार किया गया।

संजय ठाकुर ने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि शहर की प्रमुख कॉलोनी होने के बावजूद यहां के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने टीसीपी और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना पार्क और बिना सीवरेज लाइन जैसे अनिवार्य प्रावधानों के डेवलपर को प्लॉट बेचने की अनुमति कैसे दे दी गई, ये समझ से परे है।

ये भी पढ़ें:  जैतक में ऐतिहासिक किले का 4 लाख से होगा जीर्णोद्धार, विधायक सोलंकी ने की घोषणा

उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर द्वारा न तो बच्चों के लिए पार्क बनाया गया है और न ही सीवरेज की व्यवस्था की गई है, जिससे यहां निवासी गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। बैठक में समिति सदस्य संदीप चौहान, विजयपाल सिंह, योगेंद्र ठाकुर, प्रोमिला ठाकुर, सत्यप्रकाश, सोनीराम, चमन सिंह ठाकुर, लेखराज और विजय शर्मा आदि ने डिग्री कॉलेज के पीछे नेशनल हाईवे पर स्थित ‘ब्लैक स्पॉट’ की ओर अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित किया। इसके अतिरिक्त स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की कमी, उखड़ी हुई सड़कों, पेयजल किल्लत, रेन शेल्टर का अभाव और सामूहिक नल की व्यवस्था न होने जैसे गंभीर मुद्दे उठाए।

ये भी पढ़ें:  स्वर्ण समाज के लिए भाजपा काले कोबरे से भी ज्यादा खतरनाक, यूजीसी मुद्दे पर रुमित ठाकुर का तीखा हमला

अध्यक्ष ने बताया कि नाहन के विधायक अजय सोलंकी के प्रयासों से गायत्री मंदिर परिसर के आंगन के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि विधायक की सिफारिश पर डिग्री कॉलेज प्रबंधन ने रेन शेल्टर के लिए एनएच अथॉरिटी को जगह देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही मुख्य सड़क पर हिमाचली शैली का एक भव्य रेन शेल्टर तैयार किया जाएगा।

संजय ठाकुर ने विशेष रूप से कहा कि कॉलोनी की इन सभी गंभीर समस्याओं को लेकर समिति जल्द ही एक विस्तृत प्रपोजल (प्रस्ताव) तैयार कर रही है। इस प्रस्ताव को लेकर समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही स्थानीय विधायक और जिला प्रशासन से मुलाकात करेगा, ताकि इन समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़ें:  मेडिकल रिपोर्ट ने खोला मौत का राज, 5 दिन उपचार के दौरान एक भी शब्द नहीं बोल पाया पीड़ित, हत्या का केस दर्ज

बैठक में कल्याण समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गाराम शर्मा ने यशवंत विहार कल्याण समिति के लिए सामुदायिक भवन की मांग को भी प्रमुखता से उठाया। बैठक में समिति के दर्जनों पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More