HomeHimachalSolanचोरी मामले में पुलिस ने धरा 20 वर्षीय युवक, रिकॉर्ड खंगाला तो...

चोरी मामले में पुलिस ने धरा 20 वर्षीय युवक, रिकॉर्ड खंगाला तो पंजाब में चिट्टा तस्करी से भी जुड़े मिले तार

पुलिस की गहन पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध पंजाब के फतेहगढ़ स्थित कुमाणु पुलिस थाने में नशा तस्करी का एक मामला पहले से दर्ज है, जिसमें उसके पास से 10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया था।

धर्मपुर : पुलिस थाना धर्मपुर के अंतर्गत कुमारहट्टी क्षेत्र में एक मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जसकरण पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव कलोल, डाकखाना बड़ोग, जिला सोलन के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार कुमारहट्टी निवासी केवल कृष्ण ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि बीते कल जब वह अपने घर पर मौजूद थे, तो उन्हें मकान की पांचवीं मंजिल से कुछ संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने वहां एक युवक को सामान से भरी बोरी लेकर भागते हुए देखा। शिकायत मिलते ही डगशाई पुलिस चौकी की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया।

ये भी पढ़ें:  हरिपुरधार बस हादसा: 14 की मौत, 52 घायल, गांव-गांव पसरा मातम, यहां मृतकों और घायलों की पूरी सूची

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि तलाशी लेने पर बोरी के भीतर से एक पुराने कंप्यूटर का CPU, एक इलेक्ट्रिक हैंड कटर और रेलिंग में लगने वाले लोहे के पाइप के टुकड़े बरामद हुए। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी ने शटर का ताला तोड़कर इस सामान पर हाथ साफ किया था।

पुलिस की गहन पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध पंजाब के फतेहगढ़ स्थित कुमाणु पुलिस थाने में नशा तस्करी का एक मामला पहले से दर्ज है, जिसमें उसके पास से 10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री के निर्देश पर पनसाई के परिवार की समस्या हल करने SDM के साथ पहुंचे विभिन्न विभागों के अधिकारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More