HomeHimachalSirmaurदेशभक्ति के रंग में रंगे धौण स्कूल के विद्यार्थी, जलियांवाला बाग, अटारी-बाघा...

देशभक्ति के रंग में रंगे धौण स्कूल के विद्यार्थी, जलियांवाला बाग, अटारी-बाघा बॉर्डर और स्वर्ण मंदिर का दौरा कर लौटे

यात्रा का मुख्य केंद्र अटारी-बाघा बॉर्डर रहा, जहां बीएसएफ के जवानों की दहाड़ और 'रिट्रीट सेरेमनी' के भव्य आयोजन को देखकर विद्यार्थियों के भीतर देशभक्ति की भावना जाग उठी। इससे पूर्व दल ने अमृतसर में ऐतिहासिक जलियांवाला बाग का दौरा किया

नाहन : जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौण के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। विद्यालय के 10+1 और 10+2 कक्षाओं के 33 विद्यार्थियों का ये दल 23 से 25 दिसंबर तक ऐतिहासिक स्थलों का दौरा कर लौटा। इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने न केवल पंजाब की ऐतिहासिक धरती को देखा, बल्कि देश की आन-बान और शान को भी महसूस किया।

यात्रा का मुख्य केंद्र अटारी-बाघा बॉर्डर रहा, जहां बीएसएफ के जवानों की दहाड़ और ‘रिट्रीट सेरेमनी’ के भव्य आयोजन को देखकर विद्यार्थियों के भीतर देशभक्ति की भावना जाग उठी। इससे पूर्व दल ने अमृतसर में ऐतिहासिक जलियांवाला बाग का दौरा किया, जहां उन्होंने आजादी की खातिर बलिदान होने वाले शहीदों को नमन किया। साथ ही स्वर्ण मंदिर में माथा टेककर विद्यार्थियों ने शांति और सेवा का संदेश भी आत्मसात किया।

ये भी पढ़ें:  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग करेगा मुख्यमंत्री सहारा योजना का संचालन, ये व्यक्ति आवेदन के लिए पात्र

इन विद्यार्थियों का मार्गदर्शन शिक्षक सीमा परमार, सुंदर राम शर्मा, संगीता शर्मा, यशपाल ठाकुर और रमेंद्र ठाकुर ने किया। शिक्षकों ने भ्रमण के दौरान बच्चों को हर स्थान के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया, जिससे यह सफर मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धक भी बन गया।

स्कूल के प्रिंसिपल राकेश शर्मा ने इस सफल भ्रमण पर खुशी जताते हुए कहा कि शैक्षणिक भ्रमण शिक्षा का एक अनिवार्य हिस्सा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल बंद कमरों या किताबों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। वास्तविक शिक्षा वह है जो हमें अपनी मिट्टी और इतिहास से जोड़ती है। शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के दृष्टिकोण को व्यापक और व्यवहारिक बनाते हैं।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ियों को मिली स्पोर्ट्स किट, एसडीएम द्विज गोयल ने किया सम्मानित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More