HomeAasthaवीर बाल दिवस पर सिरमौर पहुंचे सांसद डॉ. सिकंदर, दशमेश गुरुद्वारा नाहन...

वीर बाल दिवस पर सिरमौर पहुंचे सांसद डॉ. सिकंदर, दशमेश गुरुद्वारा नाहन में बच्चों को किया सम्मानित

उन्होंने गुरू की नगरी पांवटा साहिब और नाहन स्थित दशमेश गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को नमन किया। नाहन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उनका भव्य स्वागत किया।

नाहन : सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर शुक्रवार को सिरमौर जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गुरू की नगरी पांवटा साहिब और नाहन स्थित दशमेश गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को नमन किया। नाहन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उनका भव्य स्वागत किया।

सिखों के दसवें गुरू गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान को याद करते हुए डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि ऐसा बलिदान विश्व के इतिहास में कहीं नहीं मिलता। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि 9 जनवरी 2022 को की गई ऐतिहासिक घोषणा के बाद अब साहिबजादों की शहादत को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। यह दिन नई पीढ़ी को धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 15 August 2026: इन राशियों के पक्ष में रहेगा समय, धन से लेकर कारोबार तक मिलेंगे फायदे, जानें राशिफल

इस पावन अवसर पर बच्चों के लिए ‘गुरबाणी प्रश्नोत्तरी’ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। डॉ. सिकंदर कुमार ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया और गुरू इतिहास की जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने अर्जुन सिंह, सिमरनप्रीत कौर और शरणदीप सिंह को क्रमशः पहले, दूसरे ओर तीसरे स्थान के लिए सम्मानित किया।

इस मौके पर ऐतिहासिक दशमेश गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने सामुदायिक सद्भाव और बलिदान की परंपरा पर बल दिया। इस मौके पर उनके साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  चंबा में 122 सड़कें बंद, 150 ट्रांसफार्मर और 65 पेयजल योजनाएं प्रभावित; DC ने जारी की एडवाइजरी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More