HomeHimachalSirmaurकालाअंब के श्री कृष्णा स्टील उद्योग के तेल टैंक में अचानक भड़की...

कालाअंब के श्री कृष्णा स्टील उद्योग के तेल टैंक में अचानक भड़की आग, मची अफरा तफरी

घटना की जानकारी मिलते ही लीडिंग फायरमैन रमेश चंद अपनी टीम और फायर टेंडर के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया और इसे फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया।

कालाअंब : जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान स्थित श्री कृष्णा स्टील फैक्ट्री में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा दोपहर एक बजे के आसपास पेश आया, जब फैक्ट्री के तेल टैंक ने अचानक आग पकड़ ली। हालांकि, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। जैसे ही टैंक से लपटें उठनी शुरू हुईं तो तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग कालाअंब को दी गई।

​घटना की जानकारी मिलते ही लीडिंग फायरमैन रमेश चंद अपनी टीम और फायर टेंडर के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया और इसे फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया।

ये भी पढ़ें:  राज्यस्तरीय मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप : मंडी के दातुल और कुल्लू की डिंपल बनी हिमाचल चैंपियन

​लीडिंग फायरमैन रमेश चंद ने बताया कि इस घटना में फैक्ट्री को करीब 3 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। विभाग और फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। समय रहते दमकल विभाग की सक्रियता से बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दौरान विभाग ने एक करोड़ से अधिक की संपति बचाई। इस मौके पर दमकल टीम में फायरमैन विकास कुमार, राहुल ठाकुर, गृहरक्षक शिवपाल, सुखपाल टीम में शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  जंगल में हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने गाड़ी के साथ मौके पर दबोचा आरोपी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More