HomeHimachalSolanभूलवश बदलीं अस्थियां: चंबाघाट श्मशान घाट में हुई घटना का पटाक्षेप, दोनों...

भूलवश बदलीं अस्थियां: चंबाघाट श्मशान घाट में हुई घटना का पटाक्षेप, दोनों पक्षों में समझौता

तसदीक के दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाया। प्रणव घोष और उनके परिवार ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उनकी कोई दुर्भावनापूर्ण मंशा नहीं थी। उन्होंने शिकायतकर्ता परिवार से इस बड़ी भूल के लिए माफी मांगी।

सोलन : शहर के चंबाघाट श्मशान घाट में अस्थियां गायब होने के मामले में पुलिस की जांच पूरी हो गई है। जांच में पाया गया कि यह कोई चोरी की वारदात नहीं, बल्कि अंधेरे और एक जैसे लॉकर्स के कारण हुई एक मानवीय भूल थी। दोनों पक्षों में आपसी सहमति के बाद पुलिस ने मामले को बंद कर दिया है।

क्या था मामला?
बीते दिनों सोलन शहर पुलिस चौकी में एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने चंबाघाट श्मशान घाट के लॉकर से अपनी माता की अस्थियां गायब होने का आरोप लगाया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने गहनता से तसदीक शुरू की।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में दर्दनाक हादसा, चलती बोलेरो पर पेड़ गिरने से 4 महिला अध्यापिकाओं की मौत, चालक समेत 3 घायल

पुलिस ने श्मशान घाट के रिकॉर्ड और CCTV फुटेज को खंगाला। जांच में सामने आया कि 19 दिसंबर की सुबह एक अन्य व्यक्ति प्रणव घोष अपने चाचा स्वर्गीय विजय घोष की अस्थियां लेने श्मशान घाट आए थे। सुबह का अंधेरा होने और लॉकर एक जैसे दिखने के कारण उनकी चाबी गलती से शिकायतकर्ता की माता वाले की लॉकर में लग गई। भूलवश प्रणव घोष उन अस्थियों को अपने चाचा की अस्थियां समझकर हरिद्वार ले गए और वहां गंगा में प्रवाहित कर दिया। उनके चाचा की अस्थियां अभी भी दूसरे लॉकर में सुरक्षित पाई गईं।

तसदीक के दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाया। प्रणव घोष और उनके परिवार ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उनकी कोई दुर्भावनापूर्ण मंशा नहीं थी। उन्होंने शिकायतकर्ता परिवार से इस बड़ी भूल के लिए माफी मांगी।

ये भी पढ़ें:  शहीद दिवस पर CM सुक्खू ने अर्पित की श्रद्धांजलि, मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में रखा 2 घंटे उपवास

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और बयानों से स्पष्ट हुआ है कि इसमें किसी भी प्रकार का संज्ञेय अपराध नहीं हुआ है। शिकायतकर्ता पक्ष ने भी माफी स्वीकार करते हुए किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह घटना पूरी तरह से अनजाने में हुई त्रुटि का परिणाम थी। सीसीटीवी और रिकॉर्ड के मिलान के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।

ये भी पढ़ें:  घर के आंगन में आ गिरी थार, 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस हादसे की जांच में जुटी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More