HomeHimachalSolanकुमारहट्टी में SIU की बड़ी कार्रवाई, Duke बाइक पर घूम रहे दंपति...

कुमारहट्टी में SIU की बड़ी कार्रवाई, Duke बाइक पर घूम रहे दंपति 10.38 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारहट्टी के पट्टा मोड़ के समीप एक दंपत्ति को 10.38 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

सोलन : जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारहट्टी के पट्टा मोड़ के समीप एक दंपत्ति को 10.38 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार SIU टीम ने पट्टा मोड़ (कुमारहट्टी) के पास नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक Duke मोटरसाइकिल पर सवार युवक और महिला को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 10.38 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान जतिंदर (28) और स्वाति (27) पत्नी जतिंदर निवासी सेक्टर-45 बुडेल चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर अन्वेल्ड: टूरिज्म कैलेंडर 2026 का DC राहुल कुमार ने किया विमोचन

मामले में पुलिस थाना धर्मपुर में धारा 21 और 29 ND&PS एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है। जांच के दौरान मामले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More