Home Rashifal आज का राशिफल: आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा 30 दिसंबर 2025,...

आज का राशिफल: आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा 30 दिसंबर 2025, दिन बेहतर बनाने के लिए करें ये उपाय

आज का पंचांग (30 दिसंबर, 2025) तिथि: एकादशी नक्षत्र: भरणी करण: गर पक्ष: शुक्ल योग: सिद्ध वार: मंगलवार

0

आज का पंचांग (30 दिसंबर, 2025)
तिथि: एकादशी
नक्षत्र: भरणी
करण: गर
पक्ष: शुक्ल
योग: सिद्ध
वार: मंगलवार

आज का शुभ मुहूर्त: 09:51AM–01:39PM
राहुकाल: 02:55PM–04:11PM
अभिजीत मुहूर्त: 12:03PM–12:43PM
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
स्वास्थ्य के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। सोच-समझकर ही आज निवेश करें। आज आप किसी से बेवजह बहस कर सकते हैं। प्रेम-प्रसंग के लिहाज़ से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना है। दोस्तों के साथ आज कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज मिट्टी के बर्तन में किसी कुत्ते को दूध पिलाएं।

वृष राशि
आपको जल्द-से-जल्द अपने जज़्बातों पर काबू पाने और डर से मुक्त होने की ज़रूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। जिन लोगों ने अतीत में धन निवेश किया था, आज उन्हें उससे लाभ मिल सकता है। आप माता-पिता को खुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नज़रिए से चीज़ों को देखने की कोशिश करें, इससे सकारात्मक परिणाम मिलेगा। निर्णय लेते समय अपने अहंकार को बीच में न आने दें और कनिष्ठ सहकर्मियों की बातों पर भी ध्यान दें। आज खाली समय किसी बेकार के काम में नष्ट हो सकता है। मुश्किल हालात से उबरने में जीवनसाथी का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: घर पर लाल गुलाब का पौधा लगाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 21 जनवरी 2026: शुभ मुहूर्त और पंचांग के साथ जानिए अपनी ग्रह चाल और दिन बेहतर बनाने के उपाय

मिथुन राशि
आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ खुशी के पल बिताने की आवश्यकता है। दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर समय बर्बाद कर सकते हैं। आज आपके और आपके जीवनसाथी के बीच गहरी आत्मीय बातचीत के लिए अनुकूल समय है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मैरून
उपाय: गाय की सेवा करें।

कर्क राशि
मज़बूत और स्पष्टवादी बनें, निर्णय तुरंत लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। आर्थिक स्थिति आज बहुत अच्छी नहीं रहेगी, बचत करने में कठिनाई आ सकती है। माता-पिता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। सहकर्मी सहयोग तो करेंगे, लेकिन सहायता सीमित रहेगी। आज इस राशि के कुछ छात्र लैपटॉप या टीवी पर फिल्म देखकर समय व्यर्थ कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: दूध का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलें।

सिंह राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। कोई आपकी सहायता कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में लाभ होगा। हालांकि शत्रु पक्ष आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज काले कुत्ते की सेवा करें।

कन्या राशि
काम का दबाव और घरेलू मतभेद मानसिक शांति भंग कर सकते हैं। आज स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश करना लाभदायक रहेगा। शाम के समय कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज तोते को हरी मिर्च खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री सुक्खू ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपनाने का किया आह्वान

तुला राशि
आज आपके दोस्त आपको भ्रमित कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। पुराने परिचितों से मुलाकात होगी। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है, लेकिन अत्यधिक खर्च से बचें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आज भैरव जी के मंदिर जाकर मदिरा अर्पित करें।

वृश्चिक राशि
आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफ़ा होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की आशंका है। यात्राओं से थकान हो सकती है। कुल मिलाकर आज अधिकतर परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: महरून
उपाय: आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सूर्य देव की उपासना करें।

धनु राशि
बच्चों की वजह से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई वस्तु गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप रोमांटिक मूड में रह सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज दृष्टिहीन व्यक्तियों की सहायता करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: कार्यक्षेत्र पर सतर्क रहें इन राशि के जातक! किसे होगा धन लाभ, उपाय के साथ यहां जानें अपनी राशि का हाल

मकर राशि
आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। धन खर्च होने की संभावना है। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य सामान्य से कमजोर रह सकता है। अज्ञात स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। आज आप किसी को भावनात्मक रूप से आहत कर सकते हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद वस्त्र पहनें।

कुंभ राशि
आज किसी के कारण आपका मूड खराब रह सकता है। घर से बाहर निकलते समय बड़ों का आशीर्वाद लें। किसी कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
उपाय: किसी भिखारी को खीर-पूरी खिलाएं।

मीन राशि
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता मानसिक दबाव बढ़ा सकती है। दिल के करीबी लोगों के साथ समय बिताने की इच्छा रहेगी, लेकिन संभव नहीं हो पाएगा। घरवाले आपकी बातों को गंभीरता से नहीं लेंगे, जिससे आप क्रोधित हो सकते हैं। आज कोई जोखिम भरा कदम न उठाएं। किसी भी निर्णय से पहले परिवार की सलाह अवश्य लें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: साधु-संतों की सेवा करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356