होमHimachalMandiएसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में यहां नौकरी का मौका, 23 नवंबर को होंगे...

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में यहां नौकरी का मौका, 23 नवंबर को होंगे इंटरव्यू; 25 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

इन पदों के लिए 12वीं कक्षा अथवा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों एवं भूतपूर्व सैनिकों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

मंडी : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस मंडी द्वारा जिला रोजगार कार्यालय मंडी को सेल्ज एंड मार्केटिंग के कुल 8 पदों के लिए अधिसूचना प्राप्त हुई है। लड़के एवं लड़कियां दोनों ही इन पदों के लिए साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 12वीं कक्षा अथवा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों एवं भूतपूर्व सैनिकों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थियों की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  चीन में एस्ट्रोनॉमी वैज्ञानिक बनीं हिमाचल की ये बेटी, गांव से तय किया ग्लोबल मंच का सफर

उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं उनकी छायाप्रतियों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता पासबुक, 2 पासपोर्ट साइज फोटो तथा रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र सहित दिनांक 23 नवंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल करिअर सेंटर मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 अथवा संबंधित नियोक्ता के मोबाइल नंबर +91- 98160-15096 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  लॉटरी पर विधानसभा के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, जयराम बोले- ‘नई पीढ़ी को बर्बाद करेगा सरकार का फैसला’
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More