होमCrimeCM हेल्पलाइन से शिकायत वापस के बदले मांगे ₹30 हजार और महंगी...

CM हेल्पलाइन से शिकायत वापस के बदले मांगे ₹30 हजार और महंगी शराब, अवैध वसूली पर नाहन में पुलिस ने धरा आरोपी

CM हेल्पलाइन पर की गई शिकायत वापस लेने के नाम पर नाहन में कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है।

नाहन : CM हेल्पलाइन पर की गई शिकायत वापस लेने के नाम पर नाहन में कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने 31 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कथित तौर पर वसूली गई नकदी और शराब की दोनों बोतलें बरामद कर ली हैं।

पुलिस के अनुसार, पुलिस थाना सदर नाहन में 18 नवंबर 2026 को इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता नाहन में शराब के एक ठेके पर सेल्समैन के रूप में काम करता है। कुछ समय पहले शराब के रेट को लेकर उसकी एक व्यक्ति के साथ कहासुनी हुई थी। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने शिकायतकर्ता के खिलाफ CM हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में पंचायत आरक्षण रोस्टर पर विधानसभा में मचा सियासी बवाल, सदन के बाहर प्रदर्शन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद उक्त व्यक्ति शिकायत वापस लेने के बदले उससे पैसों और महंगी शराब की मांग करने लगा। उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने और नौकरी से निकलवाने की धमकियां भी दी गईं। कथित धमकियों के दबाव में शिकायतकर्ता ने उसे ₹30 हजार नकद और शराब की दो महंगी बोतलें दे दीं। इसके तुरंत बाद शिकायतकर्ता पुलिस थाना सदर नाहन पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुभम सहोत्रा (31) निवासी चिड़ावाली, नाहन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से ₹30 हजार नकद और शराब की दोनों बोतलें भी बरामद कर ली हैं। मामले में अन्य व्यक्तियों की संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर की ₹31.83 लाख की संपत्ति फ्रीज, दिल्ली के सक्षम प्राधिकारी ने दी मंजूरी

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना सदर नाहन की टीम मामले की जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि शिकायत वापस लेने, सोशल मीडिया पर बदनाम करने या नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर कोई पैसे अथवा कीमती सामान मांगे तो दबाव में न आएं। ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें और फोन कॉल, संदेश, चैट सहित अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखें।

उन्होंने बताया कि सिरमौर पुलिस ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग, CM सुक्खू ने शानदार उपलब्धि पर दी बधाई
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More