HomeHimachalMandiमंडी कलम पर भाषा एवं संस्कृति विभाग की पांच दिवसीय कार्यशाला संपन्न

मंडी कलम पर भाषा एवं संस्कृति विभाग की पांच दिवसीय कार्यशाला संपन्न

समापन अवसर पर जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय यह कार्यशाला पूरी तरह सफल रही है और विभाग भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित करता रहेगा।

मंडी : भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला मंडी द्वारा आयोजित मंडी कलम (पहाड़ी लघु चित्रकला शैली) की पांच दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यशाला के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों सहित कुल 45 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और मंडी कलम की बारीकियों, रेखांकन व पारंपरिक तकनीकों को व्यावहारिक रूप से सीखा। प्रतिभागियों ने मंडी कलम के संरक्षण और पुनरुत्थान के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की छात्रा स्नेहा शर्मा ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से उन्हें बहुत कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि उन्हें चित्रकला में बचपन से रुचि रही है, लेकिन इस कार्यशाला के दौरान मंडी कलम के बारे में जानना उनके लिए अत्यंत रोचक और प्रेरणादायी अनुभव रहा।

ये भी पढ़ें:  आज से बदलेगा हिमाचल का मौसम! आंधी-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; 20 मार्च तक बारिश-बर्फबारी के आसार

समापन अवसर पर जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय यह कार्यशाला पूरी तरह सफल रही है और विभाग भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित करता रहेगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के आयोजन के लिए डीसी मंडी अपूर्व देवगन का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ, जिनके मार्गदर्शन में यह कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।

इस अवसर पर चित्रकार एवं शोधकर्ता राजेश कुमार, कालीदास सम्मान प्राप्त कांगड़ा कलम के कलाकार सुशील कुमार, राजीव कुमार और संजीव कुमार उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती रैली में दिखा भारी जोश और उत्साह, 1.6 किमी दौड़ में 389 में से 286 अभ्यर्थी सफल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More