HomeHimachalSirmaurसिरमौर : ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों के पासिंग शेड्यूल में बदलाव, नाहन...

सिरमौर : ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों के पासिंग शेड्यूल में बदलाव, नाहन व पांवटा साहिब में नई तिथियां घोषित

यह बदलाव मोटर वाहन निरीक्षक विजय चौहान के 5 से 9 जनवरी तक देहरादून में आयोजित होने वाली मोर्थ कार्यशाला सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के कारण किया गया है।

नाहन : क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर ने नाहन और पांवटा साहिब में निर्धारित वाहन पासिंग कार्यक्रम में बदलाव किया है। यह बदलाव मोटर वाहन निरीक्षक विजय चौहान के 5 से 9 जनवरी तक देहरादून में आयोजित होने वाली मोर्थ कार्यशाला सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के कारण किया गया है।

आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने बताया कि निदेशक परिवहन हिमाचल प्रदेश के 27 दिसंबर 2025 के पत्र के अनुपालन में मोटर वाहन निरीक्षक विजय चौहान को “एडवांस्ड ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी एंड इंडियन रोड ट्रैफिक पैटर्न” विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामित किया गया है। यह प्रशिक्षण सीएसआईआर- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम देहरादून में आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें:  अंग्रेजी शिक्षक भर्ती परीक्षा 3 अप्रैल को, अभ्यर्थी ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

इसके चलते नाहन में 5 जनवरी को प्रस्तावित वाहन पासिंग कार्यक्रम को अब 12 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा, जबकि 6 जनवरी को होने वाला ड्राइविंग टेस्ट फिलहाल रद्द कर दिया गया है। वहीं, पांवटा साहिब में 8 जनवरी की पासिंग को 13 जनवरी और 9 जनवरी को होने वाला ड्राइविंग टेस्ट अब 14 जनवरी 2026 को होगा।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर ने सभी संबंधित आवेदकों से नई तिथियों के अनुसार उपस्थित होने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें:  यहां ग्रामीणों ने रोका उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का काफिला, पढ़ें क्या है पूरा मामला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More