HomeHimachalSirmaurमहिला विकास प्रोत्साहन योजना- 2013 अवार्ड के लिए 20 जनवरी तक मांगे...

महिला विकास प्रोत्साहन योजना- 2013 अवार्ड के लिए 20 जनवरी तक मांगे आवेदन, ये होंगे पात्र

महिला विकास प्रोत्साहन योजना- 2013 अवार्ड के लिए सिरमौर जिला के पात्र व्यक्ति व संगठन 20 जनवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

नाहन : जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरमौर पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला विकास प्रोत्साहन योजना- 2013 अवार्ड के लिए सिरमौर जिला के पात्र व्यक्ति व संगठन 20 जनवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि महिला विकास प्रोत्साहन योजना- 2013 के अंतर्गत उन व्यक्तियों व संगठनों को शामिल किया गया है, जिन्होंने पिछले 5 साल में (31 दिसंबर, 2025 तक) राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य किया है।

इच्छुक व्यक्ति और संगठन जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरमौर व बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन, पांवटा साहिब, शिलाई, संगडाह, राजगढ व पच्छाद से संपर्क कर अपना आवेदन 20 जनवरी, 2026 तक महिला विकास प्रोत्साहन योजना के अवार्ड के लिए दे सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01702-225607, 94180 84684 और 8894433670 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में NSS जिला स्तरीय प्री-आरडी चयन शिविर में स्वयंसेवियों ने दिखाई प्रतिभा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More