HomeHimachalदिल्ली-पांवटा साहिब रूट पर HRTC की बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर यात्री...

दिल्ली-पांवटा साहिब रूट पर HRTC की बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर यात्री से लाखों की लूट, जानें क्या है पूरा मामला

गिरिपार क्षेत्र के दुगाना निवासी बलबीर सिंह पुंडीर कुछ दिन पूर्व दिल्ली गए हुए थे। बीती शाम करीब चार बजे वह दिल्ली से अपनी फसल की पेमेंट लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से पांवटा साहिब आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उनके पास मौजूद लाखों रुपये की नकदी व मोबाइल फोन सहित अन्य सामान लूट लिया।

पांवटा साहिब : दिल्ली-पांवटा साहिब रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस में सफर कर रहे सिरमौर के एक यात्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर उससे लाखों रुपये की नगदी व सामान की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित अभी तक बयान देने की हालत में नहीं है।

जानकारी के अनुसार गिरिपार क्षेत्र के दुगाना निवासी बलबीर सिंह पुंडीर कुछ दिन पूर्व दिल्ली गए हुए थे। बीती शाम करीब चार बजे वह दिल्ली से अपनी फसल की पेमेंट लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से पांवटा साहिब आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उनके पास मौजूद लाखों रुपये की नकदी व मोबाइल फोन सहित अन्य सामान लूट लिया।

ये भी पढ़ें:  राज्य स्तरीय हरोली उत्सव- 2026: 11 से 14 अप्रैल तक वैसाखी के रंगों से गुलजार रहेगा सोमभद्रा तट

रात करीब 10 बजे बस जब पांवटा साहिब पहुंची तो स्टाफ ने बलबीर सिंह पुंडीर को बेहोशी की हालत में बस से उतारकर बेंच पर लेटा दिया। इस दौरान चौकीदार की ओर से 108 एंबुलेंस और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस पूरी रात मौके पर नहीं पहुंची, जिस कारण पीड़ित को ठंड में बस स्टैंड पर ही पड़े रहना पड़ा।

सुबह इस घटना की जानकारी पीड़ित के छोटे भाई को मिली, जिसके बाद वह उन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। उपचार के बाद पीड़ित की हालत में सुधार बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि पुलिस के उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही पुलिस अस्पताल पहुंची।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के डॉ. मनीष कपूर को बड़ी जिम्मेदारी, बने ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य

मामले को लेकर शिक्षा मंत्री के पूर्व ओएसडी डॉ. मामराज पुंडीर ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि सूचना मिलने के बावजूद मौके पर पुलिस का न पहुंचना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने कहा कि क्या किसी व्यक्ति को इतनी ठंड में मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

उधर, पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर ने भी पुलिस की कथित लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है। अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का हाल जानने के बाद उन्होंने कहा कि जब पुलिस को रात में ही सूचना दे दी गई थी तो मौके पर पुलिस क्यों नहीं पहुंची। यदि कोई अनहोनी हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें:  सहायक स्टाफ नर्स के पदों के लिए पुरुष उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन

वहीं, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पीड़ित का बयान दर्ज करने के लिए पुलिस कर्मचारी दो बार अस्पताल गए, लेकिन उस समय पीड़ित बयान देने की स्थिति में नहीं था। पीड़ित की हालत में सुधार होने के बाद बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More