हरिपुरधार हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि, अस्पताल पहुंचाए शव, डीसी सिरमौर घटनास्थल के लिए रवाना

हरिपुरधार निजी बस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। शवों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा भी नाहन से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं।

0

नाहन : हरिपुरधार निजी बस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। शवों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा भी नाहन से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मौके पर रेस्क्यू जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिस दल मौजूद है। फिलहाल, घायलों का उपचार और कीमती जानें बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके बाद घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा। उधर, आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने बताया कि विभागीय टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बस के सभी दस्तावेज सही हैं।

RTO Add
ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि की 2238 लाभार्थियों को जारी की एक करोड़ 71 हजार की सम्मान राशि