HomeCrimeनालागढ़ में देह व्यापार का पर्दाफाश, होटल से 4 महिलाएं रेस्क्यू, आरोपियों...

नालागढ़ में देह व्यापार का पर्दाफाश, होटल से 4 महिलाएं रेस्क्यू, आरोपियों पर केस दर्ज

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकीवाला स्थित डंडोरा होटल में चल रहे देह व्यापार जैसे अवैध धंधे का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल से चार महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया, जिनसे अवैध देह व्यापार करवाया जा रहा था।

नालागढ़ : पुलिस जिला बद्दी के अंतर्गत पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकीवाला स्थित डंडोरा होटल में चल रहे देह व्यापार जैसे अवैध धंधे का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल से चार महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया, जिनसे अवैध देह व्यापार करवाया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार यह अवैध गतिविधि गफूर मोहम्मद और खलील मोहम्मद, दोनों निवासी गांव झीडा, डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन द्वारा करवाई जा रही थी। इस मामले में पुलिस थाना नालागढ़ में दोनों आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि इस मामले में आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  संस्कृत महाविद्यालय नाहन में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान, विशेषज्ञों ने दिए व्यावहारिक सूत्र
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More