HomeAccidentहिमाचल में भीषण अग्निकांड: 8 साल के मासूम का शव निकाला, कई...

हिमाचल में भीषण अग्निकांड: 8 साल के मासूम का शव निकाला, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी रेस्क्यू के लिए बुलाया गया है।

अर्की : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के अर्की में पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में यूको बैंक के समीप तड़के भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में करीब 8 साल के एक मासूम की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ लोगों के आग की चपेट में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी रेस्क्यू के लिए बुलाया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग सुबह के समय अचानक भड़की, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के साथ-साथ फंसे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस द्वारा क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई है, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।

ये भी पढ़ें:  आंगनबाड़ी यूनियन ने पांवटा साहिब में SDM के माध्यम से पीएम और सीएम को भेजे मांग-पत्र, ये हैं मुख्य डिमांड्स

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौके से दूरी बनाए रखें और बचाव दलों का सहयोग करें। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव कार्य जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोग भी इस भयावह मंजर को देखकर सहमे हुए हैं। क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:  नए साल में हिमफैड ने किसानों को दी ये बड़ी राहत, कृषि उत्पादों की कीमतों में...
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More