HomeAdministrationअपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत एडीसी ने घाघस स्कूल का किया दौरा,...

अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत एडीसी ने घाघस स्कूल का किया दौरा, विद्यार्थियों से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ लोहड़ी पर्व भी मनाया गया, जिससे विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक सौहार्द और उत्साह का वातावरण बना।

बिलासपुर : अपना विद्यालय कार्यक्रम के अंतर्गत अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर ओम कांत ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घाघस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रबंधन से संवाद करते हुए शैक्षणिक तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की समीक्षा की और अनुशासन, मूल्यपरक शिक्षा का साथ साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों और स्टाफ ने बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए शपथ ली और नशे के विरुद्ध संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ लोहड़ी पर्व भी मनाया गया, जिससे विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक सौहार्द और उत्साह का वातावरण बना। अतिरिक्त उपायुक्त ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए अपना विद्यालय कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक गुणवत्ता सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन के निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें:  विधायक सोलंकी ने हाई स्कूल मलगांव के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण, मेधावी भी किए सम्मानित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More