12 से 14 मार्च तक आयोजित होगा चंबा साहित्य महोत्सव: DC मुकेश रेपसवाल

महोत्सव के दौरान पुस्तक मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश की कला-संस्कृति से जुड़ी पुस्तकें और अन्य उत्कृष्ट साहित्यिक कृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि महाविद्यालय परिसर में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शनियां प्रस्तुत की जाएंगी, जिससे स्थानीय उत्पादों और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

0

चंबा : डीसी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में शनिवार को चंबा साहित्य महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी ने बताया कि चंबा साहित्य महोत्सव का आयोजन 12 से 14 मार्च तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चंबा परिसर में आयोजित होगा, जिसमें प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार एवं विद्वान हिस्सा लेंगे।

डीसी ने बताया कि महोत्सव के दौरान पुस्तक मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश की कला-संस्कृति से जुड़ी पुस्तकें और अन्य उत्कृष्ट साहित्यिक कृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि महाविद्यालय परिसर में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शनियां प्रस्तुत की जाएंगी, जिससे स्थानीय उत्पादों और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब : दुकान पर भुक्की बेच रहा था ये शख्स, बड़ी खेप के साथ पुलिस ने दबोचा

जिला की समृद्ध संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महोत्सव के दौरान स्थानीय प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। डीसी ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कथा सत्र, कविता उत्सव, गजल संध्या, संगीत एवं कविता प्रस्तुति, पैनल चर्चा, थिएटर आर्टिस्ट परफॉर्मेंस, कवि सम्मेलन और संवाद सत्र शामिल रहेंगे।

बैठक के दौरान डीसी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी और जिला भाषा अधिकारी को महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा और अर्थशास्त्री परियोजना विनोद कुमार उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सरकारी बसों के चालान पर भड़की जनवादी महिला समिति, बोली- पहले अतिरिक्त बसें चलाओ, फिर करो कार्रवाई