HomeHimachalChambaहरदासपुर चौक में चल रहे पार्क निर्माण व राजस्व कालोनी के रखरखाव...

हरदासपुर चौक में चल रहे पार्क निर्माण व राजस्व कालोनी के रखरखाव कार्यों का डीसी ने किया निरीक्षण

इस दौरान डीसी ने हरदासपुर स्थित राजस्व कालोनी परिसर में चल रहे रख रखाव कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने परिसर में विशेष रूप से अपशिष्ट जल निकासी कार्य का निरीक्षण किया और कार्य को गुणवत्ता युक्त एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।

चंबा : डीसी मुकेश रेपसवाल ने मंगलवार को हरदासपुर चौक पर विकसित किए जा रहे पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पार्क में सोलर लाइट, आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए चारों ओर सुरक्षा दीवार और गेट लगाने के दिशा निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि पार्क में घूमने के लिए एक्वा प्रेशर पाथ भी बनाया जाएगा और पार्क की दीवारों पर स्वच्छता का संदेश देती चित्र कला अंकित की जाएगी।

इस दौरान डीसी ने हरदासपुर स्थित राजस्व कालोनी परिसर में चल रहे रख रखाव कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने परिसर में विशेष रूप से अपशिष्ट जल निकासी कार्य का निरीक्षण किया और कार्य को गुणवत्ता युक्त एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में आवारा पशुओं की रोक थाम के लिए चारों ओर सुरक्षा दीवार और गेट बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कलोनी व स्थानीय लोगों के लिए बने साझा गेट का स्थान बदलने के निर्देश दिए, ताकि दोनों की प्रवेश व्यवस्था अलग-अलग हो सके।

ये भी पढ़ें:  700 पदों को भरने की मंजूरी, पंचायत सचिवों के लिए भी खुशखबरी, क्लिक पर पढ़ें कैबिनेट के तमाम फैसले

डीसी ने राजस्व कलोनी परिसर में रह रहे कर्मचारियों व अधिकारियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और समय समय पर परिसर की साफ सफाई करते रहने का सुझाव भी दिया। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, सहायक अभियंता डीआरडीए उपेंद्र शर्मा, अर्थशास्त्री डीआरडीए विनोद कुमार, ज़िला नाजर प्रवीण मेहता, डीसी के निजी सहायक जोगिंदर पाल व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More