HomeHimachalस्मार्ट मीटरों पर उठे सवालों पर बिजली बोर्ड का जवाब, कहा– संदेह...

स्मार्ट मीटरों पर उठे सवालों पर बिजली बोर्ड का जवाब, कहा– संदेह हो तो दूसरा मीटर लगाकर कर लें गड़बड़ी की जांच

प्रवक्ता ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने से 125 यूनिट तक मिलने वाली मुफ्त बिजली की सुविधा पूरी तरह पहले की तरह जारी रहेगी। स्मार्ट मीटर से बिजली के बिलों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं होगी।

शिमला : स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों और आशंकाओं पर राज्य बिजली बोर्ड ने स्थिति स्पष्ट की है। बोर्ड का कहना है कि स्मार्ट मीटर की रीडिंग पर यदि किसी उपभोक्ता को संदेह है, तो दूसरा स्मार्ट मीटर लगाकर गड़बड़ी की जांच की जा सकती है। बोर्ड ने साफ किया कि स्मार्ट मीटर लगने से न तो बिजली बिल बढ़ेगा और न ही सब्सिडी व्यवस्था पर कोई असर पड़ेगा।

बोर्ड प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया कि प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को यह सुविधा दी है कि वे संदेह की स्थिति में मौजूदा मीटर के साथ दूसरा स्मार्ट मीटर लगवा सकें। यदि किसी तरह की तकनीकी गड़बड़ी सामने आती है, तो उपभोक्ता अपने संबंधित विद्युत उप-मंडल कार्यालय से संपर्क कर सकता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के दूरदराज गांवों से निकले इन 'हीरों' ने रचा इतिहास, पहाड़ जैसे बुलंद हौसलों के साथ आगे बढ़े और पास की UGC NET-JRF परीक्षा

प्रवक्ता ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने से 125 यूनिट तक मिलने वाली मुफ्त बिजली की सुविधा पूरी तरह पहले की तरह जारी रहेगी। स्मार्ट मीटर से बिजली के बिलों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं होगी। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में अब तक करीब 7.5 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।

बिजली बोर्ड के अनुसार स्मार्ट मीटर केवल बिजली खपत मापने का उपकरण है, जैसे पहले पारंपरिक मीटर होते थे। अंतर यह है कि पुराने मीटरों में कई बार मासिक आधार पर औसत रीडिंग से बिल जारी हो जाते थे, जबकि स्मार्ट मीटर में वास्तविक खपत के आधार पर ही बिल तैयार होता है। स्मार्ट मीटर का डाटा स्वतः केंद्रीय डाटा सेंटर तक पहुंचता है, जिससे रियल-टाइम आधार पर निगरानी और बिलिंग संभव होती है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल की इस पंचायत का अनोखा लोकतंत्र, बिना चुनावी शोर पर्ची सिस्टम से चुना गया पूरा पैनल

प्रवक्ता ने कहा कि स्मार्ट मीटर प्रणाली पारदर्शिता बढ़ाने, व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर भरोसा न करें और केवल प्रमाणित जानकारी पर ही विश्वास करें।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More