HomeCrimeचिट्टा बरामदगी मामले में पंजाब से सप्लायर पकड़ लाई हिमाचल पुलिस, मुख्य...

चिट्टा बरामदगी मामले में पंजाब से सप्लायर पकड़ लाई हिमाचल पुलिस, मुख्य आरोपी पर कई केस, जांच में बड़ा खुलासा

जांच में सामने आया है कि आरोपी विशाल ठाकुर काफी समय से चिट्टे की सप्लाई में संलिप्त था। वह इससे पहले पुलिस थाना बालूगंज, जिला शिमला में चिट्टे के एक मामले में गिरफ्तार रह चुका है।

सोलन : जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में चिट्टा तस्करी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से मुख्य आरोपी यानी सप्लायर को गिरफ्तार किया है। 20 जनवरी 2026 को एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कोठी चौक कुनिहार में एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से करीब 10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया था। लिहाजा, पुलिस थाना कुनिहार में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार मौके पर पकड़े गए आरोपी की पहचान चमन ठाकुर (30) निवासी गांव चम्यावल, डाकघर सुझेला, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीन दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त कर उससे गहन पूछताछ की गई। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में यह खुलासा हुआ कि बरामद चिट्टा आरोपी ने ढकोली, जीरकपुर (पंजाब) से खरीदा था।

ये भी पढ़ें:  HPRCA: 312 पदों के लिए भर्ती, 308 अभ्यर्थियों का चयन; गणित शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी

इस खुलासे के बाद थाना कुनिहार पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी और सप्लायर विशाल ठाकुर (26) निवासी आदर्श एन्क्लेव, ढकोली, एसएएस नगर मोहाली (पंजाब) को ढकोली, जीरकपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 7 ग्राम चिट्टा और बरामद हुआ।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी विशाल ठाकुर काफी समय से चिट्टे की सप्लाई में संलिप्त था। वह इससे पहले पुलिस थाना बालूगंज, जिला शिमला में चिट्टे के एक मामले में गिरफ्तार रह चुका है। इसके अलावा वर्ष 2025 में थाना कुनिहार में दर्ज एक अन्य मामले में भी उसे बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उसके कब्जे से 122 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद किया गया था।

ये भी पढ़ें:  भारी बारिश के बीच गाय को बचाने खड्ड में उतरा व्यक्ति पानी के तेज बहाव में लापता, रेस्क्यू जारी VIRAL VIDEO

पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी 19 दिसंबर 2025 को माननीय न्यायालय से जमानत पर रिहा हुआ था, लेकिन इसके बाद भी दोबारा नशा तस्करी में शामिल हो गया। फिलहाल आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पांच दिन की पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More