HomeHimachalBilaspurड्यूटी से नदारद रहने और आपराधिक केस दर्ज होने पर एसडीएम कार्यालय...

ड्यूटी से नदारद रहने और आपराधिक केस दर्ज होने पर एसडीएम कार्यालय का क्लर्क निलंबित

एसडीएम कार्यालय झंडूता में कार्यरत क्लर्क गौरव भारद्वाज को निलंबित कर दिया गया है। गौरव पर दिल्ली में एक आपराधिक केस दर्ज होने और लंबे समय से ड्यूटी से गायब रहने पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।

बिलासपुर : एसडीएम कार्यालय झंडूता में कार्यरत क्लर्क गौरव भारद्वाज को निलंबित कर दिया गया है। गौरव पर दिल्ली में एक आपराधिक केस दर्ज होने और लंबे समय से ड्यूटी से गायब रहने पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। गौरव बिलासपुर आरएलए में हुए वाहन पंजीकरण के फर्जीवाड़े में फरार चल रहा है।

निदेशक, भूमि अभिलेख हिमाचल प्रदेश, शिमला-9 ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना क्राइम ब्रांच, नई दिल्ली में पंजीकृत की गई है, जो वर्तमान में जांच व पूछताछ के लिए विचारणाधीन है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : जिला परिषद् वार्डों के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन जारी, जानें पूरा ब्योरा

डीसी बिलासपुर ने यह भी बताया कि संबंधित कर्मचारी 21 जनवरी, 2026 से बिना किसी पूर्व सूचना अथवा सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित हैं। उपरोक्त तथ्यों के मद्देनजर और केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1965 के नियम 10(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए गौरव भारद्वाज लिपिक, कार्यालय उपमंडल दंडाधिकारी (सिविल), झंडूता, जिला बिलासपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  ऊना में 22 अगस्त और 12 सितंबर को लगेगी लोक अदालत, चेक बाउंस से लेकर पारिवारिक विवाद तक होंगे निपटारे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More