HomeAdministration14 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति के साथ सरकार ने जारी किए...

14 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति के साथ सरकार ने जारी किए रिक्त पदों पर तैनाती आदेश

प्रदेश सरकार ने 14 नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर तहसीलदार बनाया है। सरकार की ओर से जारी आदेशों में इन राजस्व अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में रिक्त पदों पर तैनाती दी गई है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

शिमला : प्रदेश सरकार ने 14 नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर तहसीलदार बनाया है। सरकार की ओर से जारी आदेशों में इन राजस्व अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में रिक्त पदों पर तैनाती दी गई है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इनमें रंजन कुमार, विजय कुमार, कश्मीर सिंह, प्रकाश चंद, देवेंद्र कुमार, भूपिंदर सिंह, इंदर पाल, पृथ्वी चंद, संजीव कुमार, हीरा लाल, मदन लाल, जय चंद, देश राज व विकास कुमार को पदोन्नत कर तहसीलदार बनाया है।

रंजन कुमार को तहसील बड़सर जिला हमीरपुर में तहसीलदार का दायित्व सौंपा गया है। वहीं विजय कुमार तहसील जुब्बल जिला शिमला, कश्मीर सिंह तहसील संगड़ाह जिला सिरमौर, प्रकाश चंद तहसील कांगड़ा जिला कांगड़ा, देवेंद्र कुमार तहसील निचार एवं भावानगर जिला किन्नौर, भूपिंदर सिंह तहसील चंबा जिला चंबा, इंद्रपाल तहसील चंद तहसील मोरंग जिला किन्नौर, संजीव कुमार तहसील मंडी जिला मंडी, हीरालाल तहसील करसोग जिला मंडी व विकास कुमार तहसील केलांग जिला लाहौल-स्पीति में तहसीलदार की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बीते साल सेवानिवृत्त हो चुके दो नायब तहसीलदारों मदन लाल और देशराज के नाम भी इसमें शामिल हैं। इन्हें भी राजस्व विभाग ने पदोन्नत किया है।

ये भी पढ़ें:  Himachal: बिजली बोर्ड में तकनीकी कर्मियों को आ रही ये समस्या, बन रही दुर्घटनाओं की वजह
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More