होमHimachalMandi15 फरवरी को पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप ब्यास तट पर होगी...

15 फरवरी को पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप ब्यास तट पर होगी महाआरती

जिला मंडी के सुविख्यात अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव- 2026 के उपलक्ष्य में ब्यास नदी के तट पर स्थित पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

मंडी : जिला मंडी के सुविख्यात अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव- 2026 के उपलक्ष्य में ब्यास नदी के तट पर स्थित पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस बार भी शिवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 15 फरवरी, 2026 को शाम 6:00 बजे पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप ब्यास महाआरती का आयोजन पूरी श्रद्धा के साथ किया जाएगा। आरती की विधि पांच पंडितों (पुजारियों) द्वारा संपन्न करवाई जाएगी। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  चंबा के 35 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने यात्रा के चौथे दिन किया दादर व नगर हवेली का दौरा

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों में जन सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने इस महा आरती के सफल आयोजन के लिए शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस भव्य आरती में पहुंचने वाले लोगों की सुविधा के लिए आरती स्थल के आसपास सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए उन्होंने संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

बैठक में इस आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी जी.सी. पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  शिमला में 10 संवेदनशील स्थानों पर सार्वजनिक बैठक और धरना-प्रदर्शन पर रोक, 30 सितंबर तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More