HomeRashifalराशिफल 7 फरवरी 2026: आपकी राशि पर कैसा रहेगा ग्रहों का असर,...

राशिफल 7 फरवरी 2026: आपकी राशि पर कैसा रहेगा ग्रहों का असर, क्लिक पर जानें सभी 12 राशियों का हाल 

आज का पंचांग | 7 फरवरी 2026 तिथि: षष्ठी नक्षत्र: चित्रा करण: गर पक्ष: कृष्ण योग: शूल वार: शनिवार

आज का पंचांग | 7 फरवरी 2026
तिथि: षष्ठी
नक्षत्र: चित्रा
करण: गर
पक्ष: कृष्ण
योग: शूल
वार: शनिवार
आज के शुभ मुहूर्त:
08:31am-09:52am
12:35pm-04:39pm
राहुकाल: 09:52am-11:13am
अभिजीत मुहूर्त: 12:13pm-12:56pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ खुशी के कुछ पल बिताने की जरूरत है। दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। इस ओर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातों का सही समय है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: गाय की सेवा करें।

वृष राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज किसी न किसी रूप में काली मिर्च का उपयोग जरूर करें।

मिथुन राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने प्रिय को नाराज कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। शाम के समय मित्रों के साथ आप बाहर पार्टी वगैरह कर सकते हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: क्रीमी
उपाय: आज अपनी पत्नी या प्रेमिका को गिफ्ट दें।

कर्क राशि
पेचीदा हालत में फंसने पर घबराएं नहीं। आज होश से काम लेने की जरूरत पड़ेगी। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज खाने-पीने की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता होगी। न चाहते हुए भी धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: गुड़ और मसूर की दाल का दान करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 28 जनवरी 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, किस्मत कनेक्शन के साथ जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

सिंह राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: जटावाला नारियल पानी में विसर्जित करें।

कन्या राशि
कुछ ऐसी घटनाएं आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप खुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके जहन में आएं। कर्मकांड, हवन या पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर में होगा। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

तुला राशि
निराशावादी रवैये से बचें, क्योंकि न सिर्फ यह आपकी संभावनाओं को कम करेगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। आर्थिक रूप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। अचानक आई जिम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आप पाएंगे कि आप दूसरों के लिए ज्यादा और खुद के लिए कम कर पा रहे हैं। आप अचानक गुलाबों की खुशबू से खुद को सराबोर पाएंगे। यह प्यार की मदहोशी है, इसे महसूस करें। बेहतर परिणाम पाने के लिए आपको अपनी तरफ से बेहतरीन प्रयास करने की आवश्यकता है। आज के दिन घटनाएं अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी, जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार और सुख के लोक की सैर करा सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:  3 जुलाई से खुलेगा बाबा बर्फानी का दरबार, 57 दिन की अमरनाथ यात्रा का ऐलान, 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन

वृश्चिक राशि
आज आपके दोस्त आपको चने के झाड़ पर चढ़ा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज आपके उधर का पैसा वापस मिल सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। परिचित लोगों से आपकी मुलाकात होगी। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। अत्यधिक खर्च करने से बचें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आज भैरव जी के मंदिर जाकर मदिरा चढ़ाएं।

धनु राशि
आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं, जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: बहते पानी में कुछ बादाम विसर्जित करें।

मकर राशि
आपको जल्द से जल्द अपने जज्बात को काबू में करने और डर से आजादी पाने की जरूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर खराब असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का मजा लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। जिन लोगों ने अतीत में अपना धन निवेश किया था, आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। आप माता-पिता को खुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नजरिए से चीजों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उन्हें आपकी परवाह, स्नेह और समय की आवश्यकता है। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें और अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर गौर करें। आज खाली वक्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ से ज्यादा सहयोग नहीं मिलेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: घर पर लाल गुलाब के पौधे लगाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 18 जनवरी 2026: क्या कहती है ग्रह चाल, स्वास्थ्य और कारोबार पर कैसा रहेगा असर, जानें अपनी राशि का हाल

कुंभ राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की तरफ ध्यान देने की जरूरत रहेगी। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: आज तांबे का सिक्का चलते पानी में विसर्जित करें।

मीन राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। झगड़ा होने की पूरी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भूरा
उपाय: मंदिर में जाकर मां दुर्गा की पूजा करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More