HomeHimachalSolanकाली फिल्म का शौक पड़ा भारी, एसपी के निर्देश पर बद्दी पुलिस...

काली फिल्म का शौक पड़ा भारी, एसपी के निर्देश पर बद्दी पुलिस ने काटे चालान

सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बद्दी पुलिस द्वारा काली फिल्म और काले शीशों वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान पूरे पुलिस जिला बद्दी में लगातार चलाया जा रहा है

बीबीएन : सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बद्दी पुलिस द्वारा काली फिल्म और काले शीशों वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान पूरे पुलिस जिला बद्दी में लगातार चलाया जा रहा है, जिसके तहत पिछले एक सप्ताह में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत काली फिल्म लगे कुल 20 वाहनों के चालान किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार वाहनों के शीशों पर अवैध रूप से काली फिल्म का प्रयोग न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क पर अन्य वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। इसके साथ ही ऐसे वाहन आपराधिक गतिविधियों की आशंका को भी बढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र में चिट्टे के साथ धरे ये शख्स, डिटेक्शन सेल नाहन की बड़ी कार्रवाई

बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत काली फिल्म का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है और भविष्य में भी नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  संस्कृत महाविद्यालय नाहन की छात्रा कमलजीत कौर ने विश्वविद्यालय में किया टॉप
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More