HomeHimachalSolanचार साल पहले चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद, खरीद-फरोख्त की कड़ी में...

चार साल पहले चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद, खरीद-फरोख्त की कड़ी में फंसे कई संदिग्ध

इस मामले में चोरी की मोटरसाइकिल को आगे से आगे बेचने की प्रक्रिया सामने आने के बाद पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नालागढ़ : पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत वर्ष 2021 में चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में चोरी की मोटरसाइकिल को आगे से आगे बेचने की प्रक्रिया सामने आने के बाद पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता मोहित कुमार निवासी गांव मंगूवाल ने पुलिस को बताया था कि उसकी बुलेट मोटरसाइकिल (HP12J6912) बागवानियां क्षेत्र से चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें यह तथ्य सामने आया कि उक्त मोटरसाइकिल को विभिन्न व्यक्तियों द्वारा आपस में खरीदा और बेचा गया।

ये भी पढ़ें:  मणिकर्ण में भू-स्खलन की घटना में 6 लोगों की मृत्यु पर सीएम सुक्खू ने जताया शोक

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मोटरसाइकिल की खरीद-फरोख्त से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More