HomeHimachal4 एचएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी, एसडीएम शिलाई को कफोटा एसडीएम का...

4 एचएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी, एसडीएम शिलाई को कफोटा एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार

प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार एचएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। अतिरिक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा विभाग सुंदरनगर के पद पर तैनात नरेश कुमार वर्मा को वहां से तबदील कर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

शिमला : प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार एचएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। अतिरिक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा विभाग सुंदरनगर के पद पर तैनात नरेश कुमार वर्मा को वहां से तबदील कर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। वह इस अतिरिक्त कार्यभार से नगर निगम शिमला के संयुक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा को भारमुक्त करेंगे, जो काफी समय से एचआरटीसी में कार्यभार संभाल रहे थे।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी अन्य आदेशों में एसडीएम शिलाई जसपाल को एसडीएम कफोटा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे जगदीप सिंह को एसडीएम निरमंड के पद पर तैनात किया गया है। वह मनमोहन सिंह की जगह लेंगे, जिन्हें सरकार ने कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एसडीएम कफोटा ओम प्रकाश को वहां से तबदील कर पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में संयुक्त निदेशक लगाया गया है। साथ ही सरकार ने रमन घरसंघी, अतिरिक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज चंबा के ट्रांसफर आदेश रद कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  Himachal: कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

आईपीएस संजीव गांधी मिल्कफेड के नए प्रबंध निदेशक
प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारी संजीव गांधी को हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। संजीव गांधी की सेवाओं को सरकार ने कार्मिक विभाग के तहत लिया है, जिसके बाद उनकी मिल्कफेड में एमडी के रूप में तैनाती के आदेश जारी किए गए। संजीव गांधी इससे पहले शिमला के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे और हाल ही में पदोन्नति के बाद डीआईजी रैंक पर आए हैं, हालांकि उनकी सेवाएं फिलहाल कार्मिक विभाग के अधीन रखी गई हैं।

ये भी पढ़ें:  सोलन से मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में सिरमौर का 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More