HomeCrimeसिरमौर में चिट्टे, नशीली गोलियों और कैप्सूल के साथ 3 धरे, 2...

सिरमौर में चिट्टे, नशीली गोलियों और कैप्सूल के साथ 3 धरे, 2 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई

पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 अलग-अलग मामलों में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में पुलिस ने चिट्टा बरामद किया है, जबकि अन्य मामले में 2 लोगों को प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियों के साथ दबोचा।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 अलग-अलग मामलों में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में पुलिस ने चिट्टा बरामद किया है, जबकि अन्य मामले में 2 लोगों को प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियों के साथ दबोचा।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इन मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बहराल चेक पोस्ट से थोड़ा आगे एक मोड़ पर पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल की छोटी डिक्की से 47 नशीले कैप्सूल और 105 नशीली गोलियां बरामद की गईं।

ये भी पढ़ें:  नासिर यूसुफजई के तीसरे गजल संग्रह 'धूप का सफर' का लोकार्पण, पूर्व विधायक ने किया विमोचन

इस मामले में पुलिस ने शहीदु रहमान गांव भगवानपुर कीरतपुर और काशम अली निवासी गांव रामपुर बंजारन के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में केस दर्ज कर लिया गया है। अन्य मामले में पांवटा साहिब में तैनात डिटेक्शन टीम ने गश्त के दौरान यमुना पुल गोविंदघाट बैरियर पर नाकाबंदी करके नूर अहमद निवासी देवीनगर के कब्जे से 2.57 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ ND&PS ACT में केस दर्ज किया गया है। इस सभी मामलों की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों के पासिंग शेड्यूल में बदलाव, नाहन व पांवटा साहिब में नई तिथियां घोषित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More