HomeHimachalSirmaurश्री रेणुकाजी में कांग्रेस को झटका, लाना चेता में कई कार्यकर्ताओं ने...

श्री रेणुकाजी में कांग्रेस को झटका, लाना चेता में कई कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

यह घटनाक्रम गांव में आयोजित एक बैठक के दौरान सामने आया, जिसकी अध्यक्षता सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने की। बैठक में यशवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह और परमार सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस से अलग होकर भाजपा में शामिल हुए।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के लिए सियासी चुनौतियां बढ़ती नजर आ रही हैं। नौहराधार क्षेत्र के लाना चेता गांव में कांग्रेस को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। यह घटनाक्रम गांव में आयोजित एक बैठक के दौरान सामने आया, जिसकी अध्यक्षता सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने की। बैठक में यशवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह और परमार सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस से अलग होकर भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता के समक्ष सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों से असंतोष जताते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर शामिल हुए नेताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में पूरे श्री रेणुकाजी विस क्षेत्र का विकास ठप पड़ा है। कहीं भी कोई विकास होता नहीं दिख रहा है। ऐसे में उन्हें कांग्रेस पार्टी से किनारा करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:  6 ट्रैक्टरों से वसूला 1.27 लाख का जुर्माना, अवैध खनन पर कार्रवाई

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले करीब पांच दशकों से क्षेत्र में कांग्रेस के नेतृत्व में विकास अपेक्षित स्तर तक नहीं हो सका। पहले विधायक विनय कुमार के पिता डॉ. प्रेम सिंह और अब स्वयं विनय कुमार के कार्यकाल में भी क्षेत्रीय विकास नहीं हो पाया, जिससे कांग्रेस के भीतर उन्हें लगातार घुटन महसूस हो रही थी। विकास की इसी तलाश में उन्होंने भाजपा की सकारात्मक सोच को अपनाने का निर्णय लिया।

इस मौके पर सिरमौर जिला भाजपा महासचिव रणबीर ठाकुर, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष मोरध्वज चौहान और नौहराधार मंडल भाजपा अध्यक्ष भारत भूषण सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर की ये सड़कें 31 जुलाई और 9 अगस्त तक यातायात के लिए बंद, आदेश जारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More