HomeHimachalसीएम ने तीन जिलों के दुर्गम क्षेत्रों को दी पुल की सौगात,...

सीएम ने तीन जिलों के दुर्गम क्षेत्रों को दी पुल की सौगात, एक साल में होगा तैयार

हमीरपुर|
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र और कांगड़ा जिला के जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम इलाकों को जोड़ने के लिए मसेह खड्ड पर 5.11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया. इस पुल के निर्माण से प्रदेश के तीन जिलों हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा के लोग लाभान्वित होंगे. पुल के बनने से नादौन की चार ग्राम पंचायतों, ऊना की दो ग्राम पंचायतों और कांगड़ा जिला की छह ग्राम पंचायतों के लगभग 10 हजार लोगों को सुविधा मिलेगी.
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की वर्ष 1970 से इस पुल को बनाने की मांग थी, जिसे वर्तमान राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है. इस पुल के बनने से नादौन और बंगाणा के मध्य दूरी लगभग 7.50 किमी और नादौन-पीर सलूही के बीच की दूरी लगभग 6 किमी तक कम हो जाएगी.
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए कहा कि पुल का निर्माण एक वर्ष के भीतर कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि गांव की सड़क को भी पक्का किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश का एक समान विकास सुनिश्चित कर रही है, ताकि लोग लाभान्वित हो सकें. मुख्यमंत्री ने कहा कि नौरी गांव के लोगों ने इस पुल को बनाने की मांग को लेकर उनसे कई बार भेंट की.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में बादल फटने की बढ़ती घटनाओं का अध्ययन करने की आवश्यकता : सीएम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More