HomeAgricultureबढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी गेहूं की खरीद, जानें कितना...

बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी गेहूं की खरीद, जानें कितना मिलेगा प्रति क्विंटल फसल का रेट

ये खरीद कार्य खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, कृषि विभाग और हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सहायता से किया जाएगा।

सोलन : डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जिला सोलन में रबी खरीद सीजन 2026-27 के लिए किसानों से गेहूं की खरीद 2,585 रुपए प्रति क्विंटल के बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। यह खरीद हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गेहूं खरीद का कार्य रबी फसल की बुआई व कटाई के दृष्टिगत प्रथम अप्रैल, 2026 से आरंभ होना अपेक्षित है।

डीसी ने कहा कि गेहूं खरीद के लिए सोलन जिला में हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से मार्केट यार्ड नालागढ़ और बद्दी में दो मंडियां स्थापित की गई हैं। ये खरीद कार्य खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, कृषि विभाग और हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सहायता से किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  मिलिए... सिरमौर की 'सुपर मॉम और बेटे' से.. दोनों ने गोल्ड मेडल जीत देश में लहराया परचम, हिमाचल के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार

उन्होंने सोलन जिला के किसानों से आग्रह किया है कि बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपना गेहूं विक्रय करने के लिए उपरोक्त खरीद केंद्रों तक पहुंचें, ताकि उन्हें इस सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी गेहूं की फसल उपरोक्त वर्णित खरीद केंद्रों पर ही विक्रय करनी चाहिए, ताकि उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए किसान किसी भी कार्य दिवस पर जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सोलन के दूरभाष नंबर 01792-224114 अथवा क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ज़िला सोलन के दूरभाष नंबर 01792-223454 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  बस में गुम हुआ बैंक चेकबुकों और दस्तावेजों से भरा बैग, लौटाने वाले को ₹10 हजार के इनाम का एलान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More