HomeHimachalमीनस में RTO सिरमौर की बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा वाहनों की...

मीनस में RTO सिरमौर की बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा वाहनों की जांच, 5.49 लाख वसूला जुर्माना

हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर बुधवार को आरटीओ (RTO) सिरमौर सोना चंदेल की अगुवाई में विशेष जांच अभियान चलाया गया। सुबह करीब 6 बजे नाहन से रवाना हुई टीम ने सीमा पर सघन चेकिंग करते हुए 100 से ज्यादा वाहनों की जांच की।

शिलाई : सिरमौर जिला के मीनस क्षेत्र में हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर बुधवार को आरटीओ (RTO) सिरमौर सोना चंदेल की अगुवाई में विशेष जांच अभियान चलाया गया। सुबह करीब 6 बजे नाहन से रवाना हुई टीम ने सीमा पर सघन चेकिंग करते हुए 100 से ज्यादा वाहनों की जांच की। इस कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर शाम तक 5.49 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सबसे अधिक मामले उत्तराखंड राज्य के वाहनों से जुड़े पाए गए, जो बिना टैक्स और वैध परमिट के संचालित किए जा रहे थे। दिनभर जारी रही परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान हिमाचल के वाहनों के चालान भी काटे गए।

ये भी पढ़ें:  विधायक सोलंकी ने विक्रमबाग पंचायत की इन दो संपर्क सड़कों का किया शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही थी मांग

जानकारी के अनुसार मीनस क्षेत्र में की गई इस विशेष चेकिंग के दौरान सभी तरह के वाहनों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। कई वाहन ऐसे पाए गए जिनके पास आवश्यक टैक्स और परमिट संबंधी दस्तावेज ही नहीं थे। नियमों का उल्लंघन करने पर ऐसे वाहनों के मौके पर ही चालान किए गए। टीम ने प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की और उन्हें तत्काल हटवाया।

आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान ज्यादातर उत्तराखंड के वाहन बिना परमिट और टैक्स के मिले। इसके साथ साथ हिमाचल के कुछ वाहन भी नियमों के उल्लंघन करते पाए गए। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  एडीसी ऊना ने ईवीएम-वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More