HomeJudicialहत्या के प्रयास के मामले में दोषी को 5 साल का कठोर...

हत्या के प्रयास के मामले में दोषी को 5 साल का कठोर कारावास, पांवटा साहिब की अदालत ने सुनाया फैसला

इस जानलेवा हमले में कश्मीरी लाल के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में केस दर्ज किया गया। आरोपी मनोज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गंडासा बरामद किया।

पांवटा साहिब : अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पांवटा साहिब कपिल शर्मा की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को धारा 452 IPC के अंतर्गत 3 वर्ष का साधारण कारावास और 2000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। ये जुर्माना अदा न करने पर दोषी को 2 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा, जबकि धारा 307 IPC के तहत अदालत ने दोषी को 5 वर्ष का कठोर कारावास और 10,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने की सूरत में छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। ये सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

ये भी पढ़ें:  सुजानपुर के आसमान में सूर्य किरण टीम का हैरतअंगेज प्रदर्शन, उमड़ा जनसैलाब

उप जिला न्यायवादी जतिंदर शर्मा ने अदालत में मामले की पैरवी की। उन्होंने बताया कि मामला 28 अप्रैल 2022 का है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बांगरन चौक पांवटा साहिब में दोषी मनोज कुमार (30) पुत्र स्व. जीत राम निवासी गांव व डाकघर जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने कश्मीरी लाल के सिर पर गंडासे से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया था। इस जानलेवा हमले में कश्मीरी लाल के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में केस दर्ज किया गया। आरोपी मनोज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गंडासा बरामद किया। पुलिस ने मौके से खून के नमूने, कपड़े व हथियार जब्त कर SFSL जुन्गा को जांच के लिए भेजे। मेडिकल रिपोर्ट में पीड़ित को आईं चोटें काफी गंभीर और जीवन के लिए खतरनाक पाई गईं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इस स्कूल के बच्चे पहुंचे द सिटी ब्यूटीफुल, गार्डन-गार्डन हो गया दिल

इस मामले की तफ्तीश मुख्य आरक्षी बलजीत कुमार नंबर 258 द्वारा अमल में लाई गई। तफ्तीश के दौरान 26 गवाहों के बयान दर्ज किए गए और साक्ष्य इकट्ठा करने के उपरांत अदालत में धारा 452, 324, 506, 326, 307 IPC के तहत अंतिम रिपोर्ट पेश की गई। अभियोग में विचारण के दौरान कुल 26 गवाहों के बयान दर्ज होने पर माननीय अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को दोषी करार देते हुए उक्त सजा सुनाई।

ये भी पढ़ें:  धोखाधड़ी के मामले में पूर्व पंचायत प्रधान सहित महिला को 3-3 साल की सजा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More