HomeHimachalSirmaurछात्रों की मांगों को सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाएगी NSUI,...

छात्रों की मांगों को सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाएगी NSUI, कफोटा में छात्र संगठन ने तैयार की ये रणनीति

नाहन : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की कफोटा इकाई के नवनियुक्त कैंपस अध्यक्ष तनुज पुंडीर की अध्यक्षता में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में NSUI सिरमौर के पूर्व जिला सचिव विक्रम शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे.

बैठक में कफोटा कॉलेज के विद्यार्थियों की मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही संगठन की आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई. एनएसयूआई के जिला सचिव विक्रम शर्मा ने कहा कि छात्र संगठन जल्द ही 20 सूत्रीय मांग पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को डीसी के माध्यम से भेजेगा, जिसमें जिला सिरमौर के विभिन्न कॉलेजों की मुख्य मांगों को शामिल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षण शिविर : कौलांवालाभूड़ और ददाहू स्कूलों की छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर

उन्होंने कहा कि छात्र संगठन का यही प्रयास रहेगा कि इन सभी मांगों को सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाकर इन्हें पूरा करवाया जाए. इस मौके पर एनएसयूआई के कफोटा कालेज कैंपस के अध्यक्ष तनुज पुंडीर, मयंक पुंडीर, ऋतिक, अमन, कमल भारद्वाज, साहिल, आशीष, निखिल, वंश, अंकित सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More